Budget 2024 News in Hindi: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के बजट में सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया मे खबरें हैं कि इस बार के बजट मे सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को बढ़ाकर 300 तक किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि केद्र सरकार के द्वारा यह फैसला इस बार फरवरी में आ रहे बजट में किया जा सकता है। आपको बताते चलें कि इस बार 1 फरवरी को आने वाला बजट अंतरिम बजट होगा, क्योंकि इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। तो इस अवधि के लिए सिर्फ उतना पैसा ही निकल जाएगा जितना कि देश चलाने के लिए जरूरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले भी यह बात साफ कर दी है कि इस बजट में किसी भी तरह की बड़ी घोषणा के बारे में कोई चर्चा नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों की जिन छुट्टियों को 240 से बढ़कर 300 किया जा सकता है। वह अर्न्ड लीव यानी अर्जित अवकाश है। अर्न्ड लीव का मतलब होता है कि अगर आप छुट्टी पर भी हैं तो भी आपको उस दिन की तनख्वाह मिलती है।

जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोर्ट में बदलाव किया जा रहा है। इसको लेकर सरकार द्वारा काम के घंटे,साल में मिलने वाली छुट्टियां, रिटायरमेंट, प्रोविडेंट फंड और पेंशन सहित कई चीजों में सुधार कर रही है और इनको लेकर नए नियम भी बनाए गए हैं और अभी भी यह प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के लिए बता दें की मजदूर यूनियन से जुड़े हुए कर्मचारियों की मांग है कि उनकी अर्न्ड लीव की सीमा को बढ़ाकर 300 दिन कर दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार भी श्रम सुधार में आने वाले इन नए कानून को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है। यही कारण है कि इस बार के बजट में इस कानून से जुड़ा यह बड़ा ऐलान किया जा सकता है। इससे वर्कर्स को काफी फायदा होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार ने साल 2020 के सितंबर महीने में श्रम सुधार से जुड़े हुए नए कानून को संसद में पास किया गया था।
अगर लेबर कोड लागू होता है तो उसमें कई बदलाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी बेसिक सैलरीमें पूरी सैलरी का 50 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह कानून लागू होता है तो काफी सारे कर्मचारी की सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। वैसे भी भारत सरकार के नए नियम के अनुसार लोगों की इन हैंड सैलेरी तो कम होगी लेकिन उनका पीाएफ काफी ज्यादा बढ़ जाएगा जिससे उन्हें रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पैसा मिलेगा।
इस बदलाव की उम्मीद किस लिए भी लगाई जा रही है क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में सरकार कुछ ऐसे फैसले जरूर करेगी जिससे लोगों को फायदा हो। आपको बताते चले कि इस बात के बजट में डिफेंस सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया जाना है। इसके अलावा इस बार के अंतिम बजट में किसी अन्य बड़े ऐलान की उम्मीद काफी कम या न के बराबर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
