Budget 2024 PDF Download in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट मंगलवार को संसद में पेश किया. उन्होंने करीब डेढ़ घंटे के बजट भाषण में कई ऐलान किए. सैलरीड पर्सन से लेकर किसान और महिलाओं और छोटे-मझोले कारोबारियों के लिए राहत दी. घर खरीदारों को राहत दी. सोने और चांदी पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है. साथ ही साथ कई आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई है. तो जान लेतें हैं आज बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने क्या-क्या ऐलान किए ...
बजट में कहा रहा फोकस?
बजट शुरुआत में वित्त मंत्री ने बताया कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चुनौती के दौर से गुजर रही हैं. जबकि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के मुकाबले बहुत अच्छी हालत में है. यहां महंगाई की दर कम है, जोकि 4% लक्ष्य की ओर है. इस बार बजट का फोकस गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहा.
रोजगार को देंगे बढ़ावा
बजट में सरकार का फोकस रोजगार के मौके पैदा करने को लेकर रहा. इसके लिए 5 स्कीम का ऐलान किया गया. सरकार ने रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया. साथ ही खेती में उत्पादकता बढ़ाने के लिए उपाय किए जाएंगे.
खेती में प्रोडक्टिविट बढ़ाने पर फोकस
खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए रिसर्च पर खास जोर दिया जाएगा. इसके लिए ज्यादा पैदावार देने वाली वेरायटी लाई जाएगी. इसके तहत मौसम की मार से कम प्रभावित होने वाली वेरायटी लाई जाएगी. सरकार 32 फसलों की 109 वेरायटी लाने पर काम करेगी. दालों, तिलहन के लिए मिशन मोड पर काम जारी है. सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए क्लस्टर स्कीम लाया जाएगा. साथ ही तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की योजना का ऐलान हुआ है.
वित्त मंत्री ने कहा कि FY25 में 400 जिलों में खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे होगा. साथ ही श्रिंप उत्पादन बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी. कृषि और सहायक क्षेत्रों के लिए करीब 1.52 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा.
रोजगार बढ़ावा देने पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार देने पर सरकार इंसेंटिव देगी. इसके लिए PM योजना के तहत 3 चरणों में इंसेंटिव दी जाएगी. साथ ही इंडस्ट्री के साथ मिलकर वर्किंग हॉस्टल भी बनाए जाएंगे. इसके तहत 20 लाख युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. PM योजना के तहत 3 चरणों में 15,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. देश में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख करोड़ रुपए की लोन स्कीम का ऐलान भी हुआ है. सालाना 25000 छात्रों को रियायती दर पर 7.5 लाख रुपए का लोन मिलेगा.
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए योजना
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए पूर्वोदय योजना बनाई जाएगी. पूर्वोदय स्कीम में बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश शामिल होंगे. पूर्वोत्तर के राज्यों में 26,000 करोड़ रुपए के एक्सप्रेसवे, हाइवे का ऐलान किया.
बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए ऐलान
बिहार में नए मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट का ऐलान हुआ है. साथ ही 21,400 करोड़ रुपए के पावर प्रोजेक्ट्स विकसित होंगे. आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान हुआ है. साथ ही पोलावरम प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान भी हुआ है.
घर खरीदारों के लिए बड़े ऐलान
PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए मकानों का ऐलान हुआ है. महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए तय किए गए हैं. ग्रामीण विकास, इंफ्रा के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है.
MSME के लिए बड़े ऐलान
MSME की मदद के लिए फाइनेंसिंग, रेगुलेटरी बदलाव का ऐलान हुआ है. मैन्युफैक्चरिंग में MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का भी ऐलान हुआ है. अब MSME क्रेडिट गारंटी स्कीम में बिना गिरवी रखे लोन मिलेगा. MSME गारंटी स्कीम से 100 करोड़ रुपए तक के लोन मिलेंगे. PSU बैंक आंतरिक स्तर पर आकलन के बाद MSME को लोन देने की बात कही. MUDRA लोन की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई. MSME की मदद के लिए SIDBI शाखाएं बढ़ाई जाएंगी.
ई-कॉमर्स के लिए ऐलान
निजी क्षेत्र के साथ मिलकर ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब बनेगा. युवाओं के इंटर्नशिप के लिए व्यापक योजना लाएंगे. 5 साल में टॉप 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगी. 100 शहरों में इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे.
इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए डॉरमिट्री बनाई जाएगी. सरकार की ऑफशोर माइनिंग ब्लॉक की नीलामी की योजना है. क्रिटिकल मिनरल मिशन की योजना का ऐलान हुआ है. क्रिटिकल मिनरल मिशन के तहत विदेश में संपत्तियां खरीदी जाएंगी.
डिजिटल पब्लिक इंफ्रा एप्लीकेशन विकसित किए जाएंगे. डेट रिकवरी के लिए और ट्रिब्यूनल्स खोले जाएंगे. IBC के तहत और NCLT ट्रिब्यूनल खोले जाएंगे. शहरों के रीडेवलपमेंट के लिए फ्रेमवर्क का जल्द ऐलान संभव है.
अर्बन हाउसिंग प्लान
PM अर्बन हाउसिंग प्लान के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का ऐलान हुआ है. रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने और रेगुलेशन के लिए नियम बनाए जाएंगे. स्टाम्प ड्यूटी कम करने वाले राज्यों को बढ़ावा दिया जाएगा. एनर्जी ट्रांजिशन के लिए नई नीति लाई जाएगी.
PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
1 Cr घरों के लिए PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना. महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में राहत का प्रस्ताव है. निजी क्षेत्र के साथ मिलकर छोटे न्यूक्लियर पावर प्लांट बनेंगे.
इंफ्रा पर बड़ा ऐलान
इंफ्रा पर GDP के 3.4% के बराबर निवेश होगा. निजी क्षेत्र की इंफ्रा में भागीदारी बढ़ाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग. PM ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण लॉन्च होगा. बिहार और असम में बाढ़ की रोकथाम के लिए केंद्र मदद देगी.
सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए ~11,500 करोड़ की वित्तीय मदद मिलेगी. उत्तराखंड में भूस्खलन रोकने के लिए केंद्र मदद करेगी. हिमाचल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद दी जाएगी. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाओं का ऐलान हुआ है.

टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
राजगीर, गया, नालंदा, बनारस में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा. रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ का प्रावधान किया जाएगा. स्पेस इकोनॉमी के लिए 1000 करोड़ का VC फंड होगा. शहरों में भूमि सुधार के लिए मदद का ऐलान हुआ है. शहरी इलाकों में जमीन का ब्योरा डिजिटल होगा. लेबर कंप्लायंस को आसान किया जाएगा.
FDI और विदेशी निवेश के नियमों को आसान करेंगे. बच्चों के लिए NPS वात्सल्य योजना का ऐलान. जहाज, हवाई जहाज फंडिंग के नियम आसान होंगे. टैक्स समाधान के लिए जन विश्वास-2.O पर काम जारी है. FY25 के लिए 48.2 लाख करोड़ रुपए के कुल खर्च का ऐलान हआ है. FY25 के लिए 4.9% वित्तीय घाटे का लक्ष्य है. सरकार FY25 में 11.63 लाख करोड़ रुपए उधारी लेगी.
कस्टम ड्यूटी में बदलाव
सोने पर BCD 10% से घटकर 6% किया. कुछ टेलीकॉम इक्विपमेंट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दिया है. ई-कॉमर्स पर TDS की दर 1% से घटकर 0.1% किया गया है. TDS भरने में देरी पर आपराधिक मामला नहीं बनेगा. इनकम टैक्स कानून की समीक्षा 6 महीने में करेंगे.
LTCG को लेकर किया ऐलान
कैपिटल गेन्स को तर्कसंगत और सरल बनाएंगे. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स की दर 20% होगी. कुछ फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर 12.5% LTCG किया. अनलिस्टेड बॉन्ड्स, डिबेंचर्स पर कैपिटल गेन्स लगेगा. ANGEL टैक्स को खत्म करने का ऐलान हुआ है. सभी निवेशकों के लिए ANGEL टैक्स खत्म किया है.
F&O पर STT बढ़ाने का ऐलान. इसके तहत फ्यूचर्स पर STT की दर बढ़कर 0.02% कर दिया है. ऑप्शंस पर STT की दर बढ़कर 0.1% कर दिया है. शेयर बायबैक से आमदनी पर टैक्स लगेगा.
Budget 2024 News: सैलरीड परसन के लिए किया ऐलान
स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 50,000 रुपए से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिया है. न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब का ऐलान किया है. न्यू टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगेगा. न्यू टैक्स रिजीम में 3-7 लाख रुपए आय पर 5% टैक्स लगेगा. न्यू टैक्स रिजीम में 7-10 लाख रुपए तक आय पर 10% टैक्स लगेगा. टैक्स के नए प्रस्तावों से आमदनी पर 7000 रुपए का असर होगा.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications