Budget 2024 Kya Sasta Kya Mehnga: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट आज 23 जुलाई को पेश किया गया है। इस बजट में आम लोगों को कई बड़ी सौगात मिल सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी को कम किय है। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने का ऐलान किया गया है।

सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी
बजट में एक बड़ा ऐलान सोना-चांदी से जुड़ा हुआ भी है। आपको बता दें कि सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। अभी यह 15 फीसदी है जिसे घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। इस कटौती के बाद ये बहुमूल्य धातुएं सस्ती हो जाएंगी।
ये चीजें हो जाएंगी सस्ती (Budget 2024 Kya Sasta Kya Mehnga List in Hindi)
एक्स-रे मशीन सस्ती होंगी। इसके अलावा कैंसर की दवाएं, मोबाइल फोन सस्ते होंगे, मोबाइल चार्जर, मोबाइल फोन के पार्ट्स, सोलर पैनल, सोलर सेल, इलेक्ट्रिक गाड़ी सस्ती, लेदर शूज, चप्पल, पर्स सस्ते, सोना-चांदी सस्ता होगा, प्लेटिनम से बने सामान और इंपोर्टेड जूलरी भी सस्ती होगी। आपको बता दें कि पीवीसी फ्लैक्स बैनर का आयात महंगा हुआ है।कुछ टेलीकॉम इक्विपमेंट बढ़ाकर 15% किया गया है। कैंसर की 3 दवाएं कस्टम ड्यूटी से बाहर कर दिया है। श्रिंप, फिश फूड से भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। सोलर सेल और सोलर पैनल कस्टम ड्यूटी कम की गई।
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
चांदी और सोने की कीमत में भी बजट खत्म होने पर भारी गिरावट आई है। चूंकि अब सोना और चांदी सस्ता होगा, ऐसे में इसे खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अगर मांग बढ़ेगी तो इनकी कीमत में बदलाव संभव है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
