Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश किया। इस बजट में युवाओं, महिलाओं और देश के विकास के लिए कई बड़ी स्कीम और परियोजनाओं का ऐलान किया, जिसका असर सीधा आमजन तक पहुंच सके। कई ऐलानों में वित्त मंत्री ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाना और बढ़ाना भी शामिल है, जिससे अब आगे लोगों को राजमर्रा के चुनिंदा आइटम्स बदले हुए दर पर मिलेंगे।

इस बार आम बजट से देश के मिडिल क्लास, किसान, युवा समेत अन्य वर्ग के लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी. तो चलिए जानतें हैं कि बजट के बाद किन चीजों के भाव बढ़ें और किसके भाव घटेंगे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए सोने और चांदी पर एक्साइज़ ड्यूटी में 6% की कटौती करने का प्रस्ताव रखा है. इसका सबसे बड़ा असर गोल्ड रेट में देखने को मिला।
मौजूदा और नई प्रस्तावित उत्पादन क्षमताओं में सहायता करने के लिए अमोनियम नाइट्रेट पर बीसीडी 7.5 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।
मोबाईल फोन होंगे सस्ते
बजट स्पीच में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 6 साल में मोबाइल फोन के घरेलू उत्पादन में 3 गुना का इजाफा देखने को मिला है। मोबाईल फोन के निर्यात में 100 गुना तक की बढ़ोतरी आई है। उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ रही है। बजट में FM ने बताया कि मोबाइल फोन, चार्जर, लीड जैसे एसेसरीज यानी उपकरण पर BCD को घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।
कैंसर की ये दवाई होगी सस्ती
भारत सरकार ने कैंसर रोगियों को बड़ी राहत दी है. इसके तहत कैंसर से जुड़ी 3 मेडिसिन पर सीमा शुल्क घटाने का प्रस्ताव रखा है. इन दवाओं में ट्रैस्टूजूमैब डेरक्स्टेकैन, ओसिमेर्टिनिब और डर्वालुमैब शामिल हैं, इन पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी की दर से लगाई जा रही थी, जिसे अब शून्य करने का ऐलान किया है।
सोना चांदी हुआ सस्ता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अपने भाषण के दौरान सोने और चांदी पर लगने वाली एक्साइज़ ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत करने का ऐलान किया है. बता दें कि मौजूदा समय में सोने और चांदी पर 15 प्रतिशत का शुल्क लिया जाता है। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब 5 प्रतिशत बेसिक एक्साइज़ ड्यूटी लगेगी, जोकि बचा हुआ 1 फीसदी होगा. प्लेटिनम पर भी सीमा शुल्क को घटाकर 6.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।
ये सामान महंगा हुआ
सोलर ग्लास
प्लास्टिक
टेलिकॉम सामान
पीवीसी फ्लैक्स
ये सामान सस्ता हुआ
सोना-चांदी
कैंसर की दवाई
फोन और चार्जर
इलेक्ट्रॉनिक सामान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
