Budget 2024: मोदी सरकार 1 फरवरी 2024 को अपना बजट पेश करेगी। हालांकि इस बार यह पूर्ण बजट नहीं होगा, बल्कि अंतरिम बजट होगा। इसलिए इस बजट में कई अच्छी चीजें हो सकती हैं, लेकिन सब कुछ नहीं होगा। पूर्ण बाद में आएगा। मई 2024 में आम चुनाव के बाद जो भी सरकार बनाएगा, वह बाद में पूर्ण बजट पेश करेगा।
इसके बाद भी माना जा रहा है इस बजट 2024 में सरकार रेलवे के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रेलवे कंपनियों के शेयर में भारी तेजी दर्ज हो सकती है। माना जा रहा है कि भारतीय रेलवे के लिए बजटीय एलोकेशन 2024-25 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। मोदी सरकार अतिरिक्त आधुनिक और फास्ट ट्रेनों और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के लिए एक बड़े बदलाव को लेकर काम कर रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर 2023-24 के बजट अनुमान से लगभग 25 फीसदी बढ़ने की संभावना है। इससे 2024-25 में बजटीय एलोकेशन 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल सकता है।
रेलवे स्टॉक लंबे समय से तेजी में हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इन शेयरों में अभी भी तेजी की संभावना है। आजकल भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर काफी ऊचांई पर ट्रेड कर रहे हैं।
जानकारों के अनुसार रेलवे शेयरों में तेजी के कारणों में डाइवर्सिफिकेशन ऑफ बिजनेस, आगामी बजट 2024 में इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करना, भारत सरकार द्वारा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्टर के विकास के लिए नए निवेश की घोषणा करना और इन कंपनियों द्वारा अपेक्षित मजबूत Q3 नतीजों प्रमुख कारणों में से एक हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी लगातार छठवां बजट
वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। वित्त मंत्री के लिए बजट पेश करने का यह लगातार छठा वर्ष होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था। पिछले साल वह लगातार पांच केंद्रीय बजट पेश करने वाली छठी वित्त मंत्री बनीं थीं। इससे पहले अरुण जेटली, पी. चिदम्बरम, यशवन्त सिन्हा, मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई ऐसे वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने लगातार पांच या अधिक बजट पेश किये हैं।
2014 में मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय की कमान संभालने के बाद जेटली ने 2014-15 से 2018-19 तक लगातार पांच बजट पेश किए थे। जेटली के खराब स्वास्थ्य के कारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।
बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री सीतारमण
सीतारमण को 2019 के आम चुनावों के बाद मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था। वह इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 1970-71 के लिए बजट पेश किया था।
ब्रीफकेस के स्थान पर बही-खाता
पारंपरिक बजट ब्रीफकेस के स्थान पर सीतारमण ने भाषण और अन्य दस्तावेजों को रखने के लिए राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक बही-खाता चुना। ब्रीफकेस में बजट कागजात ले जाने की परंपरा अंग्रेजों से अपनाई गई परंपरा थी। भारत का बजट ब्रीफकेस ग्लैडस्टोन बॉक्स की एक प्रति थी, जिसका उपयोग ब्रिटिश बजट में किया जाता है। यह बही-खाता लाल रंग के कपड़े से तैयार किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications