Union Budget 2024 In Hindi: आ रही मीडिया रिपोर्ट और विशेषज्ञों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का जीएसटी कलेक्शन सेट किए गए टारगेट को भी पार कर सकता है। इस बार आने वाले जीएसटी के आंकड़े काफी ज्यादा बेहतर है और इससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल का जीएसटी कलेक्शन तय लक्ष्य को भी पार कर जाएगा। अगर अभी तक की बात की जाए तो यह पिछले साल के इस समय के जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले 12 प्रतिशत तक ज्यादा है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक इस वित्त वर्ष के शुरुआती 8 महीनो में जीएसटी कलेक्शन 13.32 लाख करोड़ रुपए रहा है। अगर आंकड़ों को देख तो पता चलता है कि साल 2017 में जीएसटी लागू हुआ था और इसके बाद से जीएसटी के कलेक्शन में लगातार बढ़त देखने को मिली है।

आपको बताते चलें की साल 2022-23 में गुड्स एंड सर्विस टैक्स का कुल कलेक्शन 9.57 लाख करोड रुपए के आसपास का था। इंडियन इकोनॉमी में बढ़होतरी आने वाले समय में अनुमान से ज्यादा हो सकती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इस फाइनेंशियल क्वार्टर में जीडीपी की ग्रोथ 7.6 प्रतिशत के आसपास रही। इसी वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत तक कर दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर देश की जीडीपी ग्रोथ बढ़ेगी तो साथ ही साथ जीएसटी कलेक्शन भी बढ़ सकता है। यही कारण है कि इस साल का जीएसटी कलेक्शन भी बजट में तय किए गए टारगेट से ऊपर जा सकता है। 2023 में सरकार ने बजट लाते वक्त 2023 24 वित्त वर्ष के लिए 2022 23 वित्त वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत तक ज्यादा जीएसटी कलेक्शन की बात कही थी।
आपको बताते चलें कि साल 2022-23 में जीएसटी का टोटल कलेक्शन 9.57 लाख करोड़ रुपए था। विशेषज्ञों की मानें तो जीएसटी कलेक्शन तय किए गए टारगेट से भी 80,000 करोड रुपए तक ज्यादा हो सकता है। गौरतलब है कि टोटल जीएसटी कलेक्शन में केंद्रीय जीएसटी, स्टेट जीएसटी और इंटीग्रेटेड जीएसटी से होने वाला कुल कलेक्शन शामिल रहता है।
केंद्रीय जीएसटी से आने वाला पैसा कंसॉलिडेटेड फंड आफ इंडिया में जाता है। वहीं स्टेट जीएसटी का रेवेन्यू राज्यों को मिलता है। इंटीग्रेटेड जीएसटी का पैसा सभी को मिलता है, जिसमें केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल होते हैं।
इस साल अप्रैल में रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। वही केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हर महीने का एवरेज जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड रुपए से भी ज्यादा है। यह 1 दिसंबर को जारी किए गए नवंबर महीने के जीएसटी आंकड़ों के बाद पता चला है। अगर बात की जाए पिछले महीने की तो, साल 2023 के नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 1 साल पहले नवंबर महीने में 1.51 करोड रुपए था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2017-18 में भारत का टोटल जीएसटी कलेक्शन मात्र 89,885 करोड़ रुपए का था, इसके बाद से यह लगातार बढ़ता रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications