Budget 2024 News: बजट 2024 में सरकार ने कोई भी बड़ी घोषणा करने का निर्णय नहीं लिया है। हालांकि बजट के बाद चुनाव आने वाला है और ऐसे में सरकार कुछ ऐसे ऐलान जरूर कर सकती है, जिससे उनको आने वाले चुनाव में फायदा मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखकर लोगों का मानना है कि इस बजट सेशन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर 50 प्रतिशत तक की छूट वापस बहाल की जा सकती है। आपको बताते चलें कि कोरोना काल से पहले सीनियर सिटीजन को ट्रेन की टिकट पर 40 से 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाता था।
देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से इस छूट को खत्म कर दिया गया है। हालांकि अगर सरकार इस बजट में कुछ बड़े ऐलान नहीं कर रही है, लेकिन बुजुर्गों को ट्रेन पर 50 प्रतिशत की छूट देने के फैसले पर विचार कर सकती है।

सिर्फ बुजुर्गों को कोई नहीं बल्कि जो लोग दिव्यांग हैं, उन्हें भी ट्रेन टिकट पर रेलवे के द्वारा छूट दी जाती है। आपको बताते चले कि दिव्यांग जनों के साथ अगर कोई व्यक्ति जाता है, तो उसको भी ट्रेन की टिकट पर छूट दी जाती है। हालांकि सरकार ने दिव्यांग जनों को ट्रेन की टिकट पर मिलने वाली छूट में कटौती नहीं की है।
आपको बताते चलें की पहले आईआरसीटीसी के द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सभी केटेगरी में किराए पर छूट मिलती थी। साल 2019 के आखिरी तक 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले पुरुषों को और 58 साल या उससे अधिक की महिला यात्रियों को शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेन की किराए पर विशेष छूट मिलती थी।
ट्रेन टिकट पर किसे मिलती थी कितनी छूट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 के आखिरी तक ट्रेन टिकट पर 60 साल से ऊपर के पुरुष को 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाती थी। वहीं 58 साल से ऊपर की उम्र वाली महिला के ट्रेन टिकट की कीमत को आधा कर दिया जाता था, क्योंकि उसे पर 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी।
साल 2019 के अंत तक सीनियर नागरिकों को 40 से 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। इस हिसाब से अगर को 58 साल की महिला राजधानी से यात्रा करने जा रही है और राजधानी का फर्स्ट एसी का टिकट 4000 रुपए का है, तो बुजुर्ग महीला को 2000 हजार रुपए ही देने पड़ते थे। वहीं अगर कोई बुजुर्ग पुरुष उसी ट्रेन से यात्रा कर रहा है, तो उसे 2300 रुपए तक देने पड़ेंगे। इसके बाद 2019 में कोविड का खतरा बढ़ने के बाद विंडो पर मिलने वाली इस सुविधा को आरसीटीसी के द्वारा बंद कर दिया गया था।
आपको बताते चलें कि आने वाले नए साल में 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस साल का आखिरी बजट पेश किया जाना है। यह बजट मात्र अंतरिम बजट होगा जिसमें चुनाव तक जरूरी खर्चो की अनुमति मांगी जाएगी। आपको बताते चलें की अगले वित्त वर्ष का मुख्य बजट चुनाव होने के बाद सत्ता में आने वाली सरकार के द्वारा लाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
