Budget News in Hindi: मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले साल 2024 के यूनियन बजट के दौरान डीयरनेस अलाउंस (डीए) यानी महंगाई भत्ते को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि डीए की अगली दरों को बढ़ाने का ऐलान 2024 के अंतरिम बजट के दौरान किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर सरकार इसे फरवरी और मार्च के महीने तक बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
आपको बताते चलें कि साल 2024 के अप्रैल महीने से लेकर मई के बीच में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की बात कही जा रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो, आचार संहिता लागू होने के कारण महंगाई भत्ते में या सैलानी में किसी भी तरह की बढ़ोतरी सरकार के द्वारा नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है की यह नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स के लिए भी बेहतर हो सकता है। इस दौरान नौकरी कर रहे लोगों को महंगाई भत्ता (डीए) मिल सकता है, जिससे उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है। वहीं जिन लोगों को पेंशन मिल रहा है, उन्हें महंगाई राहत यानी डीयरनेस रिलीफ (डीआर) मिल सकता है और उनकी पेंशन बढ़ भी सकती है।
मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक लेबर मिनिस्ट्री ने जुलाई से लेकर अक्टूबर तक के महीने का एआईसीपीआई डाटा जारी किया है, और जब एक बार नवंबर और दिसंबर महीने के आंकड़े भी सामने आ जाएंगे, तो यह साफ हो जाएगा की महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो रही है, जिसके बाद सैलरी भी बढ़ सकती है।
कैसे बढ़ता है सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
आपको बताते चलें की सरकार एआईसीपीआई इंडेक्स के छमाही आंकड़ों के आधार पर कर्मचारी और पेंशनधारियों के डीए और डीआर की दरों में बढ़ोतरी करती है। इनकी दरों को जुलाई और जनवरी के महीने में रिवाइज किया जाता है। जैसे जनवरी 2023 में और जुलाई को मिलाकर कुल 8 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है। आपको बताते चलें कि अगला महंगाई भत्ता 2024 के जनवरी महीने में रिवाइज किया जाएगा, यह डेटा जुलाई से लेकर दिसंबर 2023 तक आए एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। अभी सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।
जानें एआईसीपीई इंडेक्स के आंकड़े
लेबर मिनिस्ट्री ने 30 नवंबर को एआईसीपीई इंडेक्स के अक्टूबर के आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें 0.9 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह संख्या 138.4 तक पहुंच गई है, इससे महंगाई भत्ते का स्कोर 49 प्रतिशत के आसपास आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2024 में महंगाई भत्ता 4 से 5 परसेंट तक बढ़ सकता है। अगर नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों के बाद महंगाई भत्ते का स्कोर 50 प्रतिशत या उससे ऊपर पहुंच जाता है, तो ऐसी कंडीशन में कर्मचारियों की सैलरी में रिवीजन किया जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए सातवें वेतन आयोग के तहत अगर डीए 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, तो उसे कर्मचारी की बेसिक सैलरी में ही जोड़ दिया जाता है। इसके बाद फिर डीए का कैलकुलेशन जीरो से शुरू किया जाता है।
महंगाई भत्ते की अगली दरों का ऐलान या तो बजट पीरियड के दौरान या फरवरी से मार्च महीने के बीच हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को लुभाने के लिए सरकार इस बार के अंतरिम बजट सत्र के दौरान ही, महंगाई भत्ते को बढ़ा सकती है। अगर अभी डीए में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है, तो यह बड़ी आसानी से 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर जाएगा और इसका फायदा एक करोड़ से ज्यादा कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को जरूर मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
