Budget 2024: वित्त मंत्री निर्माला सितारमण ने कल बजट 2024 को पेश किया। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, और छात्रों पर अधिक फोकस किया गया। वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए बजट 2024 में कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में महिलाओं के लिए रोजगार से लेकर उनकी सुरक्षा तक पर विशेष ध्यान दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या घोषणाएं की हैं।

छात्रावास बनाने पर दिया जोर
वित्त मंत्री ने देशभर में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और शिशु गृहों की स्थापना करके वर्कफोर्स में महिलाओं की अधिक भागीदारी को सुविधाजनक बनाने का ऐलान किया है। इससे दूसरे शहर में रहकर काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
घर खरीदारी के लिए दी राहत
घर खरीदना कोई आसाम काम नहीं है और अक्सर लोग सालों की मेहनत करने के बाद भी घर बहुत मुश्किल से खरीद पाते हैं, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिला घर खरीददारों को बड़ी राहत दी है। अब महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में राहत का प्रस्ताव रखा है।
वित्त मंत्री ने निर्माला सितारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हम, सभी के लिए दरों को कम करने तथा महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों के लिए शुल्कों को और कम करने पर भी विचार करने हेतु उन राज्यों को प्रोत्साहित करेंगे जिन्होंने अधिक स्टाम्प शुल्क लगाना जारी रखा है। इस सुधार को शहरी विकास योजनाओं का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाएगा।
बजट में महिलाओं और बालिकाओं के लिए इतने करोड़ का किया आवंटन
महिला-संचालित विकास को बढ़ावा देने के लिए, इस बजट में महिलाओं और बालिकाओं को लाभ देने वाली योजनाओं को 3 लाख करोड़ से अधिक के आवंटन की व्यवस्था की गई है।
महिला सुरक्षा के लिए इतने करोड़ खर्च का किया अनुमान
इस बार बजट में साल 2025 के लिए महिला सुरक्षा योजना के लिए 1105 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान किया गया है। इससे पहले साल 2024 के लिए बजट में 321 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।
इस बजट में महिलाओं के अलावा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा छात्रों के लिए मॉडल स्किल लोन और इंटर्नशिप देने की भी घोषणाएं की गई हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications