Budget 2024 For Railways: कल यानी 23 जुलाई को बीजेपी ने अपने तीसरे कार्यकाल का बजट संसद में पेश किया था. बजट 2024 का मेन फोकस महिलाओं, युवाओं और किसानों पर है. वहीं MSME के लिए भी बजट 2024 में कई घोषणाएं की गई है. पूरे बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने रेलवे का बस एक बार ही जिक्र किया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट पेश होने के बाद मिडिल क्लास परिवार को बड़ा तोहफा दिया है.

भारत में अधिकतर लोग रेल में ही सफर करना पसंद करते हैं. क्योंकि इसमें लंबा सफर काफी कम कीमत में पूरा हो जाता है. रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात संसाधन है. रेलवे में आप 1000 किलोमीटर की यात्रा लगभग 450 रुपये में पूरा कर सकते हैं. वहीं अगर आप 1000 किलोमीटर जाने के लिए चार व्हीलर गाड़ी या अन्य कोई विकल्प चुनते हैं, तो आपको यह यात्रा कई गुना महंगाी पड़ सकती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग रेलवे में ही सफर करना पसंद करते हैं.
रेल मंत्री ने दिया मिडिल क्लास को तोहफा
23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है.
उन्होंने यह ऐलान किया है कि रेलवे ढाई हजार Non AC Coach बना रहा है. इन कोचेस का यात्री जल्द ही उपयोग भी कर पाएंगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि अगले तीन सालों में रेलवे दस हजार और Non AC Coach बनाने वाला है.
Non AC Coach अन्य कोच के मुकाबले सस्ते होते हैं. इन कोचेस के बनने से मिडिल क्लास का बड़ा तोहफा मिलने वाला है. सस्ते होने की वजह से इन Non AC Coach का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा मिडिल क्लास द्वारा ही किया जाता है.
रेलवे का उद्येश्य है कि मिडिल क्लास या कम आय कमाने वाले लोग कम कीमत पर लंबा सफर तय कर सकें.
रेल मंत्री ने किए कई दावे
रेल मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह दावा किया कि 2014 यानी बीजेपी सरकार आने से पहले रेलवे में सिर्फ 35,000 करोड़ रुपये ही आवंटित होते थे. लेकिन आज रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं.
उन्होंने यह भी दावा किया कि 2014 से पहले रेलवे को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो होती थी, लेकिन उनका हकीकत से कोई भी संबंध नही था.
बजट 2024 में रेलवे से संबंधित ज्यादा बड़ी घोषणाएं देखने को नहीं मिली है. यह बात काफी चौकाने वाली है. वहीं पूरे बजट में रेलवे का बस एक बार ही जिक्र हुआ है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
