Budget 2024 Purvodaya Scheme for Andhra Pradesh: बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी है। इस बजट में वित्त मंत्री ने 'पूर्वोदय स्कीम' की घोषणा की है, जिसके जरिए पूर्वी भारत के विकास के लिए सरकार की योजना है। वित्त मंत्री की तरफ से देश के पूर्वी राज्यों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोदय स्कीम की घोषणा की गई है।
केंद्र सरकार ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे पूर्व के राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय स्कीम की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि इसके अंतर्गत क्या-क्या घोषणाएं की गई हैं।

अमरावती का होगा विकास
आंध्र प्रदेश के विकास के लिए भी सरकार ने अपना पिटारा खोलते हुए कई सौगातों की घोषणाएं की है। अमरावती के विकास के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी. भविष्य में और राशि दी जाएगी।
इस कॉरिडोर का किया जाएगा निर्माण
विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर कोप्पार्थी नोड और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर पर ओर्वाकल नोड में बिजली, पानी, रेलवे और सड़क के लिए फंडिंग की जाएगी। रायलसीमा, प्रकाशम, उत्तरी तटीय आंध्र के लिए फंड मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक विकास के लिए पूंजी निवेश के लिए इस वर्ष अतिरिक्त आवंटन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पोलावरम सिंचाई परियोजना के वित्तपोषण की भी घोषणा, ताकि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
बजट पेश करने के दौरान निर्माला सीतारमण ने कही ये बात
बजट पेश करते हुए निर्माला सीतारमण ने यह भी था कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की राजधानी की जरूरत को समझती है और बहुपक्षीय विकास एजेंसियों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएंगी।
बिहार को भी मिली बड़ी सौगात
इसके साथ ही बिहार को एक और सौगात दी गई है। बिहार में न्यू एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज भी बिहार में बनाए जाएंगे और साथ ही यहां 2400 मेगावाट की क्षमता का पावर प्लांट का निर्माण पीरपैंती में 21400 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कैपिटल निवेश के लिए भी बिहार को मदद करने की तैयारी की गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications