Budget 2023 : केंद्र सरकार ने यूनियन बजट 2023-24 की तैयारियां शुरू कर दी है। अगले साल फरवरी में बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री समेत पूरा मंत्रालय बजट की तैयारी में लगा है। वित्त मंत्री प्री-बजट बैठके कर के राज्य सरकारों और विभिन्न बिजनेस सेक्टर के प्रतिनिधियों से सलाह ले रही हैं। सरकार ने केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए लोगों से भी विचार और सुझाव देने की अपील की है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने खुद आम जनता से अपील की है कि लोग बजट के लिए अपने सुझाव जरुर दें। वित्त मंत्री ने My Gov प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। बजट बनाने से पहले विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों से भी सुझाव मांगा जाता है।
सरकार ने लोगों से मांगे हैं सुझाव
बजट के लिए लोगों के सुझाव मांगने के प्रक्रिया से सरकार बजट में लोगों की रुची और सहभागिता बढ़ाने का काम करती है। सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। प्रेस रिलिज में देश आम नागरिकों से बजट 2023 के लिए सुझाव देने की अपील की गई है। सरकार का कहना है कि आम लोगों के सुझाव को बजट में शामिल किया जाएगा। लोगों के सुझाव से हमे आम लोगों की समस्या और सामाधान का पता चलेगा। प्रक्रिया आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई है।
लोग टैक्स कम करने की दे रहे हैं सुझाव
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक कुछ लोगों ने सरकार को सुझाव दिया है कि मिडिल क्लास पर लगने वाले इनकट टैक्स के बोझ को सरकार को इस बजट में कम करना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षा के सेक्टर में और ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। सुझाव में लोगों का कहना है कि भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर तत्परता से ध्यान देने की जरुरत है। नई शिक्षा नीति को सभी प्रदेशो में लागू कनरे पर तेजी से काम होना चाहिए। हेल्थ सेक्टर को और ज्यादा पैसा देने की जरुरत है। हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बजट में स्पेशल पैकेज का ऐलान करना चाहिए।
10 दिसंबर तक दें सकते है सुझाव
भारत में आम बजट फरवरी महीने में लाया जाता है। अगर आप बजट के लिए अपना कोई सुझाव देना चाहते हैं तो यह सुझाव 10 दिसंबर तक भेजा जा सकता है। सुझाव देने ने के लिए आपको MyGov.in पर जाना होगा। यहा से आप बजट के लिए अपना सुझाव जमा कर सकते हैं। लोगों ने सुझाव देना शुरू भी कर दिया है। कुछ लोगों ने सुझाव में लिखा है कि हाएर एजुकेशन में रिसर्च करने वाले छात्रों को साल में 2 बार इंटरर्नशिप का मौका सरकरा को मुहैया कराना चाहिए। इससे पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नालेज भी स्टूडेंट पा सकेंगे। कुछ लोगों ने लिखा की गांवों में सड़को के कायाकल्प पर काम होना चाहिए। गांवो को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़कर बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी की सुविधा देनी चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
