
Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023 के बजट को पेश कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा है कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट बढ़ावा देने के लिए राज्यों की राजधानी में यूनिटी मॉल स्थापित करने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन मॉल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना के तैयार जो समान है। इन सामानों को बेचा जाएगा।
रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रूपये का बजट को जारी किया गया है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2023 के लिए बजट को पेश कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा है कि रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रूपये का बजट को जारी किया गया है। वहीं, रेलवे के नई योजनाएं है इसके लिए 75 हजार करोड़ रु का फंड आवंटित किया जायेगा। इसके साथ ही रेलवे ने 100 नई योजनाओं को शुरू किया जायेगा।
कौन हैं वित्त मंत्री की टीम में छह लोग
बजट बनाने की जिम्मेदारी जिन लोगों के पास थी, उनमें वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और अजय सेठ (आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव) शामिल हैं। इनके अलावा निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे सरकार के विनिवेश कार्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, राजस्व सचिव की जिम्मेदारी को संजय मल्होत्रा निभा रहे हैं, विवेक जोशी वित्तीय सेवाओं के सचिव हैं। वे दो सरकारी बैंकों और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के निजीकरण से संबंधित मसौदे को देख रहे हैं। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन बजट तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल ही रहे हैं। इनके साथ ही वी अनंत नागेश्वरन साल 2022-23 का इकोनॉमिक सर्वे तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
ये रिकार्ड बनाए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अपने ही 2 घंटे 17 मिनट के लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। फरवरी 2020 में निर्मला सीतारमण ने पहला बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बराबरी की थी। अपना तीसरा बजट निर्मला सीतारमण ने 2021 में पेश किया। इस बजट ने भारत के पहले डिजिटल बजट होने का इतिहास बनाया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
