
Budget 2023 Halwa Ceremony : वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किए जाने में अब केवल 5 दिन का समय बचा है। उससे पहले आज यानी 26 जनवरी को एक खास सेरेमनी पूरी की गयी। ये है बजट से पहले हलवा सेरेमनी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज हलवा बांट कर इस खास रस्म को पूरा किया। इसके साथ ही बजट डॉक्यूमेंट्स को आखिरी रूप दे दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सेरेमनी परंपरागत रूप से बजट से पहले होती है। इसी के जरिए डॉक्यूमेंट्स को अंतिम रूप दिया जाता है।
कई मंत्री रहे मौजूद
हलवा सेरेमनी के दौरान वित्त मंत्री सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। सभी ने हलवा खाकर काम को प्रोसीड किया। बता दें कि हलवा सेरेमनी की रस्म हर साल बजट से पहले पूरी की जाती है। पर पिछले साल बजट से पहले हलवा सेरेमनी आयोजित नहीं की गयी थी। इसके पीछे का कारण कोविड रहा था। कोविड के चलते हलवा सेरेमनी नहीं हो पाई थी। इसके बजाय पिछले साल कोर स्टॉफ को 'लॉक-इन' से गुजरने के कारण मिठाई दी गई थी।
अधिकारी रहेंगे नजरबंद
अब जैसा कि हलवा सेरेमनी पूरी हो गयी है तो 1 फरवरी तक वे सारे अधिकारी जो बजट से जुड़े हुए हैं, वित्त मंत्रालय में रहेंगे। ये एक तरह की नजरबंद प्रोसेस है। इस प्रोसेस के तहत करीब एक हफ्ते वित्त मंत्रालय के अधिकारी घर-परिवार से दूर रहते हैं। इस साल बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा। पर ये दो सत्रों में होगा।
क्यों खास है हलवा सेरेमनी
भारत में कोई शुभ काम करने से पहले मीठा खाने को अच्छा माना जाता है। इसी कारण बजट से पहले हर साल हलवा बनता है। हलवा बनने के बाद वित्त मंत्री कढ़ाई में से इसे अधिकारियों को परोसती हैं। यह पूरी सेरेमनी वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होती है। वहीं पर एक खास प्रिंटिंग प्रेस मौजूद है।
राष्ट्रपति करेंगी संबोधित
बजट सत्र के पहले दिन यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी। बजट सत्र दो चरणों में कंप्लीट किया जाएगा। इसका पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। फिर करीब एक महीने की छुट्टियां होंगी। उसके बाद दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा। दूसरा चरण 6 अप्रैल को खत्म होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications