
Budget 2023 : आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2023 आम बजट को पेश कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि युवा किसानों को कृषि शुरुआत को बढ़ावा देने के लिए एक कृषि त्वरित कोश की स्थापना हो जायेगी। वित्त मंत्री द्वारा कृषि लोन लक्ष्य के लिए 20 लाख करोड़ रु की वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री की तरफ से कहा गया है कि l पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी पर ध्यान देने के साथ ही कृषि लोन लक्ष्य को बढ़ाया है और इसको 20 लाख करोड़ रु किया जाएगा।
कौन हैं वित्त मंत्री की टीम में छह लोग
बजट बनाने की जिम्मेदारी जिन लोगों के पास थी, उनमें वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और अजय सेठ (आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव) शामिल हैं। इनके अलावा निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे सरकार के विनिवेश कार्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, राजस्व सचिव की जिम्मेदारी को संजय मल्होत्रा निभा रहे हैं, विवेक जोशी वित्तीय सेवाओं के सचिव हैं। वे दो सरकारी बैंकों और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के निजीकरण से संबंधित मसौदे को देख रहे हैं। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन बजट तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल ही रहे हैं। इनके साथ ही वी अनंत नागेश्वरन साल 2022-23 का इकोनॉमिक सर्वे तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
ये रिकार्ड बनाए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अपने ही 2 घंटे 17 मिनट के लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। फरवरी 2020 में निर्मला सीतारमण ने पहला बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बराबरी की थी। अपना तीसरा बजट निर्मला सीतारमण ने 2021 में पेश किया। इस बजट ने भारत के पहले डिजिटल बजट होने का इतिहास बनाया।
किसने पेश किया सबसे अधिक बार बजट
भारत का बजट सबसे ज्यादा बार मोरारजी देसाई ने पेश किया है। देश का बजट 10 बार वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई ने पेश किया। इसमें 8 बार फुल बजट और 2 बार अंतरिम बजट शामिल है। दूसरा सबसे अधिक बजट पेश किए जाने का रिकॉर्ड यूपीए सरकार के दौरान वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के नाम है। पी. चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications