
Union Budget 2023 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) उद्देश्यों के लिए राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त लोन अब बढ़ा कर 1.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2022-23 के लिए आवंटित की गयी राशि से 30 प्रतिशत अधिक है। वहीं 10 लाख करोड़ रु के कैपेक्स का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही पैन नंबर पर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसके अनुसार पैन अब कॉमन बिजनेस आइडेंटिटी की तरह इस्तेमाल हो सकेगा।
इंटीग्रेटेड फाइलिंग प्रोसेस के लिए शुरू होगा सिस्टम
पैन का उपयोग सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए एक कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर के रूप में किया जाएगा। इससे बिजनेस करने में आसानी होगी और इसे कानूनी जनादेश के साथ लागू किया जाएगा। इंटीग्रेटेड फाइलिंग प्रोसेस के एक सिस्टम को शुरू किया जाएगा, ताकि एजेंसियां अपनी पसंद के अनुसार एक सामान्य पोर्टल से डेटा प्राप्त कर सकें।
ये हैं कुछ अन्य बड़े ऐलान
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए, जबकि 102 करोड़ लोगों को 220 करोड़ कोविड वैक्सीन दी गयीं। इसी तरह 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि सरकार 2,200 करोड़ रुपये की लागत से आत्मनिर्भर स्वच्छ योजना कार्यक्रम शुरू करेगी।
गरीबों के लिए खास ऐलान
गरीबों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने ग्रामीण भारत पर फोकस के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सभी प्राथमिकता वाले परिवारों के लिए मुफ्त खाद्यान्न पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। 2023-24 के लिए सरकार का प्रभावी (इफेक्टिव) कैपेक्स 13.7 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके उलट बजट अनुमान के अनुसार, 2022-23 के लिए प्रभावी पूंजीगत व्यय 10.68 लाख करोड़ रुपये था। बजट भाषण में, वित्त मंत्री ने कृषि लोन को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। सरकार पीएम मत्स्य सम्पदा योजना की एक नई स्कीम भी शुरू करेगी। इससे कृषि मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलनी चाहिए।

More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
