नई दिल्ली, जनवरी 23। शेयर बाजार पर बजट का काफी असर पड़ता है। इसीलिए आमतौर माना जाता है कि या तो प्री बजट रैली होती है, या पोस्ट बजट रैली। फिलहाल बजट पेश होने में अभी एक हफ्ते से कुछ ज्यादा समय बाकी है। देश की संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करेंगी। बजट कैसा होगा, इस पर लगातार अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन इन अनुमानों के बीच अगला हफ्ता शेयर के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
निवेशकों में डर का माहौल
फिलहाल शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स बीते 4 करोबारी दिवस में करीब 1800 अंक से ज्यादा टूट चुका है। वहीं निफ्टी का भी बुरा हाल है। लगातर गिरावट के चलते निवेशकों में भय का माहौल बन गया है।

जानिए क्या करें निवेशक
जानकारों का कहना है कि इस वक्त निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन जानकारों का कहना है कि बजट से पहले एक बार में बड़ा निवेश से लोगों को बचना चाहिए। वहीं अभी तक आई गिरावट से परेशान होकर पैनिक सेलिंग से भी बचना चाहिए। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों में आई गिरावट को अभी सामान्य ही मानना चाहिए।
अभी गिरावट का ट्रेंड कहना सही नहीं
बीते हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज हुई थी। लेकिन अगले चार दिनों में शेयर बाजार बुरी तरह से टूट गया। लेकिन जहां सोमवार को लोग शेयर बाजार की तेजी को प्री बजट रैली समझने लगे थे, वहीं हफ्ते के अंत तक बजट पूर्व की बिकवाली समझने लगे। हालांकि जानकारों का कहना है कि अभी इसे ट्रेंड के रूप में देखना सही नहीं होगा।
जानिए वित्तीय क्षेत्र के जानकार क्या कह रहे
एक बिजनेस के जानकार का कहना है कि निवेशकों को उम्मीद रखनी चाहिए कि इस बार बजट काफी अच्छा आएगा। इसका मुख्य कारण महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को नुकसान होना है। ऐसे में सरकार प्रो ग्रोथ बजट लाकर अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह बाजार के लिए अच्छी खबर होगा। वहीं एक अन्य जानकार का कहना है कि सरकार इस बार इस बार रिफॉर्मिस्ट और प्रो-ग्रोथ बजट ला सकती है, जिसकी सभी को जरूरत है।
जानिए पिछले बजट के बाद शेयर बाजार का हाल
अगर पिछले साल का हाल देखा जाए तो शेयर बाजार ने बजट का भारी स्वागत किया था। बीते साल बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी 2021 को जबर्दस्त तेजी दर्ज की थी। उस दिन सेंसेक्स 2314 अंक चढ़कर 48,600 अंक के स्तर पर और निफ्टी 646 अंक बढ़कर 14,281 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications