नई दिल्ली, जनवरी 25। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2022 को अपना तीसरा केंद्रीय बजट पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल के बजट का फोकस हाल ही में स्थापित किए गए फिनटेक विभाग और भारत में फिनटेक को प्रोत्साहित करने के लिए पेमेंट इनवेस्टमेंट डेवलपमेंट फंड (पीआईडीएफ) की शुरुआत से ग्रोथ के लिए नये कदम उठाने पर हो सकता है। इसी बीच एनबीएफसी और फिनटेक सरकार से बाजार के दायरे का विस्तार करने की उम्मीद कर रहे हैं। इनमें क्रिप्टो, डिजिटल भुगतान और डिजिटल बैंकिंग, ब्लॉकचेन, डिजिटल गोल्ड, ग्रामीण फिनटेक आदि शामिल हैं। आगे जानिए कि इन क्षेत्रों की कंपनियों के प्रमुख सरकार से बजट में क्या चाहते हैं।

क्रिप्टो पर सरकारी रेगुलेशन
कॉइनस्विच कुबेर के चीफ बिजनेस ऑफिरसर शरण नायर क्रिप्टो को अपनाने में तेजी और क्रिप्टो पर आगामी सरकारी रेगुलेशन की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं एस्वाइप के सीईओ केतन मेहता डिजिटल फ्यूचर को बढ़ावा देकर छोटे कारोबारों को मजबूत बनाने और उनके द्वारा डिजिटल भुगतान को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।
डिजिटल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
टाइड (आईएन) के सीईओ गुरजोधपाल सिंह चाहते हैं कि डिजिटल बैंकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए क्रेडिट एक्सेस में आसानी और प्रोत्साहन से जुड़े ऐलान हों। वहीं पेनियरबाय के फाउंडर आनंद कुमार बजाज को पूरे भारत में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) आउटलेट्स पर फाइनेंशियल इंक्लूजन के लिए जीएसटी और टीडीएस को खत्म करने की उम्मीद जता रहे हैं।
डिजिटल उधारकर्ताओं के लिए ऐलान
लेन-देन क्लब के सीईओ भाविन पटेल डिजिटल उधारकर्ताओं से रीपेमेंट की कानूनी तौर पर वसूली के लिए एक प्रोसीजर चाहते हैं ताकि उधार देने वालों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। फायर (5आईआरई) के सीईओ प्रतीक गौरी के अनुसार केंद्रीय बजट 2022 न केवल शब्दों में बल्कि काम के लिहाज से संयुक्त राष्ट्र 2030 स्थिरता लक्ष्यों को अपनाने के लिए एक प्रारंभिक बिंदु हो सकता है।
निवेशकों की रक्षा पर फोकस
गिल्डेड के सीईओ अशरफ रिजवी के अनुसार केंद्रीय बजट में निवेशकों की सुरक्षा के लिए पारदर्शी दिशा-निर्देश तैयार करने पर विचार किया जाना चाहिए। वहीं स्पाइस मनी के फाउंडर दिलीप मोदी मानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक ग्रोथ में एक बड़ी भूमिका निभाएगा, और आगामी केंद्रीय बजट 2022-23 में यह सुनिश्चित होना चाहिए कि ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बिटबीएनएस के फाउंडर गौरव दहाके कहते हैं कि आगामी केंद्रीय बजट से, हम इसकी उम्मीद करते हैं कि क्रिप्टो लेनदेन कैसे विनियमित होगी। एफपीएल टेक के अनुराग सिन्हा के अनुसार एक डिजिटल बैंक लाइसेंस व्यवस्था फिनटेक को क्रेडिट प्रोडक्ट और यूजर एक्सपीरियंस क्रिएट करने के लिए अपनी तकनीक का बेहतर लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी जो देश में निवेश और कंजम्पशन को फिर से परिभाषित करेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
