नई दिल्ली, जनवरी 29। आगामी केंद्रीय बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की जानी वाले घोषणाएं कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बाद आर्थिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण होंगी। कई क्षेत्रों को उम्मीद है कि सरकार महामारी के कारण लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों के कारण सामने आई चुनौतियों पर काबू पाने के उद्देश्य से राहत उपायों की घोषणा करेगी। छोटे कारोबारों, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग टॉप फोकस वाले क्षेत्र हो सकते हैं, क्योंकि ये सेक्टर रोजगार को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। जानिए इस पर ब्रोक्रेज फर्म क्या उम्मीद कर रही हैं।

मॉर्गन स्टेनली
अधिकांश क्षेत्रों को महामारी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा है, टॉप ब्रोकरेज फर्मों को लगता है कि कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर बजट में खास ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्लूमबर्गक्विंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की टॉप ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली किफायती आवास, आयकर और रियल एस्टेट के लिए जीएसटी सुधारों के उपायों की उम्मीद कर रही है। मॉर्गन स्टेनली ने सुझाव दिया है कि सरकार को महामारी से प्रभावित हुए घरेलू विमानन क्षेत्र के लिए विमानन ईंधन पर आयात शुल्क को कम करना चाहिए।
ऑटोमोबाइल सेक्टर
ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए मॉर्गन स्टेनली को लो एमिशन मोबिलिटी इंफ्रा की स्थापना के लिए खास ऐलान की उम्मीद है। फुली बिल्ट ईवी यूनिट्स पर आयात शुल्क में कमी की जानी चाहिए। मॉर्गन स्टेनली भी 2022 के बजट में कोविड -19 राहत पैकेज और स्वास्थ्य इंफ्रा में निवेश चाहती है।
रेल और रोडवेज
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा कि सरकार को रेल और रोडवेज के लिए और फंड आवंटित करना चाहिए। हालांकि इसने कहा कि सरकार आगामी बजट में एलपीजी और केरोसिन पर सब्सिडी की पेशकश करने की संभावना नहीं है। जेफरीज को देश में सभी तंबाकू उत्पादों के लिए एक व्यापक कर नीति की उम्मीद है। ब्रोकरेज के मुताबिक, सरकार कोविड के टीकों की बूस्टर खुराक के लिए फंड मुहैया करा सकती है। वहीं ड्यूश बैंक ने कहा कि सरकार को आगामी बजट में रोजगार सृजन के उद्देश्य से उपायों की घोषणा करनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि महंगाई नियंत्रण से बाहर न हो जाए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
