नई दिल्ली, जनवरी 22। आगामी बजट पेश किए जाने में 10 दिन का समय बचा है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर नये सिरे से कोई अहम ऐलान किया जा सकता है। बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1970 और बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1980 दो प्रमुख कानून हैं, जिनसे सरकार ने सभी प्राइवेट बैंकों का अधिग्रहण किया। सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह 2021 के बजट सत्र के दौरान और फिर बाद में संसद के हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान इन कानूनों में बदलाव करेगी।

अब क्या हो सकता है
बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 में संशोधन करके दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के तेजी से प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ करने की उम्मीद की गई थी, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य के तहत की थी। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अब वित्त मंत्रालय सरकारी बैंकों में सॉवरेन शेयरहोल्डिंग को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है।
26 फीसदी तक कम होगी हिस्सेदारी
चर्चा ये है कि सरकार सभी पीएसयू बैंकों में अपनी हिस्सेदारी को 26 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव ला सकती है। वर्तमान में कानून के अनुसार सरकार को 12 पीएसबी में हर समय 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने की आवश्यकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को मौजूदा 20 प्रतिशत से अधिक करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। निजी बैंकों के पास ऑटोमैटेड रूट के माध्यम से 74 प्रतिशत की एफडीआई लिमिट है, बशर्ते नियंत्रण और प्रबंधन में कोई बदलाव न हो।
अगले वित्त वर्ष में होगा प्राइवेटाइजेशन
एक अधिकारी के अनुसार पिछले बजट में घोषित दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण अभी नहीं हुआ है। बजट में नये ऐलान से ये टास्क अपने आप अगले वित्त वर्ष के लिए टल जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
