नई दिल्ली, दिसंबर 29। आगामी बजट 1 फरवरी 2022 को पेश किया जा सकता है। उससे पहले वित्त मंत्री निमर्ला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बैठकें की हैं। इसी के साथ कुछ ऐसी जानकारी सामने आने लगी है, जिनका ऐलान वित्त मंत्री आगामी बजट में कर सकती है। बता दें कि सरकार प्राइवट पैसेंजर ट्रेनों को ऑपरेट करने के लिए नये सिरे से प्रयास करने का ऐलान कर सकती है। इसके लिए बोली लगाने वालों को आकर्षित करने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। प्राइवेट ट्रेनों में भारतीय रेलवे के पूरे नेटवर्क में 12 चिन्हित क्लस्टर शामिल होंगे। अगस्त में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंतिम दौर की बोली को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि सिर्फ दो कंपनियों ने वित्तीय बोलियां जमा की थीं। मगर वैसे दर्जनों ऐसी कंपनियों ने प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए रुचि दिखाई थी।

टेंडर शर्तों में बदलाव
भारतीय रेलवे ने निवेशकों और इंडस्ट्री एनालिस्ट के साथ परामर्श के बाद अधिक बोली लगाने वालों को आकर्षित करने के लिए टेंडर शर्तों में बदलाव किया है। रेल विकास प्राधिकरण (आरडीए) को एक रेगुलेटर के रूप में स्थापित करने के लिए सहमति बन गयी है। अन्य बातों के अलावा, किराए पर सरकार को सलाह देने, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की बात शामिल की गयी है।
वित्त मंत्रालय के पास प्रस्ताव दाखिल
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने बोली प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए वित्त मंत्रालय को एक संशोधित प्रस्ताव सौंपा है। वित्त मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव में स्वतंत्र रेगुलेटर स्थापित करने को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा, रेलवे बोर्ड ने निजी ऑपरेटरों को स्थानीय रूप से बनाए गए डिब्बों और इंजनों की तैनाती के लिए इंसेंटिव की सिफारिश की है और बोली की शर्तों को बेहतर बनाने के लिए ढुलाई शुल्क में कमी की है।
100 डेस्टिनेशनों की पहचान की गयी
रेल भवन ने लगभग 100 डेस्टिनेशनों की पहचान की है जिन पर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली कंपनियां प्राइवेट यात्री ट्रेनों की सेवाएं दी जाएंगी। अधिकांश डेस्टिनेशन वही हो सकती हैं जो 2020 में थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
