नई दिल्ली, जनवरी 10। कुछ दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश करेंगी। ये बजट थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि देश कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। आर्थिक सुधारों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि इकोनॉमी को गति देने के लिए बहुत कम विकल्प हैं। राजकोषीय घाटा पहले से ही बढ़ा हुआ है और और नहीं बढ़ाया जा सकता है। वैसे भी उच्च मुद्रास्फीति (हाई इंफ्लेशन) और चालू खाता घाटा इसे न चाहने वाला विकल्प बनाते हैं। जब वित्त मंत्री अगले महीने बजट पेश करेंगी तो उनके सामने कई चुनौतियां होंगी।

विकास दर के लिए अनुमान
सबसे पहले जीडीपी ग्रोथ रेट की बात करना जरूरी है। ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते ही भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमानों में कमी का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी किए अग्रिम अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था के 9.2 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। जबकि पिछले महीने आरबीआई ने 9.5 फीसदी का अनुमान लगाया था। वहीं जीडीपी को कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों की तरफ से प्रतिबंध लगाए जाने से नुकसान हो सकता है।
बढ़ती महंगाई और चालू खाता घाटा
बढ़ती महंगाई एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में आरबीआई को दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है, जबकि सरकार को राजकोषीय घाटे की फिक्र करनी होगी। थोक महंगाई मार्च 2021 में 7.89 फीसदी से नवंबर में 14.23 फीसदी तक पहुंच गयी। मगर इसी दौरान खुदरा महंगाई 5.52 फीसदी से 4.91 फीसदी पर आ गयी। वहीं राजकोषीय घाटे के लिए बजट अनुमान जीडीपी के चालू वित्त वर्ष में 6.8 फीसदी रहने का है। उच्च चालू खाता भी एक समस्या है, जो जुलाई-सितंबर में डेफिसिट में पहुंच गया। तब ये जीडीपी के -1.3 फीसदी पर था।
सार्वजनिक पूंजीगत व्यय
सरकार को सार्वजनिक पूंजीगत व्यय भी बरकरार रखना होगा। 2021-22 के लिए बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 554236 करोड़ रु तय किया गया था, जो कुल बजट का 15.9 फीसदी था। ये 2020-21 के लिए बजट का 12.7 फीसदी था। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय से जीडीपी को अस्फीतिकारी (नॉन-इंफ्लेशनरी) फायदा होगा। इसके अलावा सरकार को खपत बढ़ाने, इनकम टैक्स स्लैब को और बेहतर बनाने और जीएसटी दरों को उचित करने पर ध्यान देना होगा। सरकार के लिए विदेशी निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने की भी चुनौती होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications