नई दिल्ली, जनवरी 27। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किए जाने में अब बहुत कम दिन बचे हैं। अब से कुछ दिनों बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगी। जैसा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आर्थिक रिकवरी की गति थोड़ी कम हो सकती है, वित्त मंत्री पर अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी होगी। इस बीच आईएमएफ (इंटरनेशनल मोनेट्री फंड) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ के लिए अनुमान को कम किया है। इसकी वजह है ओमिक्रॉन वेरिएंट को काबू में रखने के लिए लगाए गए प्रतिबंध। मगर अब भी आईएमएफ को 9 फीसदी की विकास दर रहने का अनुमान है। यह विचार आईएमएफ की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट गीता गोपीनाथ विचारों से मिलते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार एसेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के साथ इंफ्रा के लिए निवेश जारी रखेगी। उन्होंने सरकार को बजट के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

क्या दिए हैं सुझाव
गोपीनाथ के अनुसार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का बजट में ध्यान रखा जाना चाहिए और इसके लिए बढ़िया फंडिंग की जानी चाहिए। उन्होंने मार्च के बाद भी फ्री राशन सुनिश्चित करने को कहा है। ताकि इससे असमान रिकवरी की समस्या का हल हो। फिलहाल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत फ्री राशि को इस साल मार्च तक के लिए बढ़ाया गया है। वे उम्मीद करती हैं कि सरकार स्वास्थ्य खर्च पर ज्यादा फोकस करेगी और शिक्षा पर खर्च बढ़ाएगी।
फिस्कल डेफिसिट टार्गेट
गोपीनाथ ने सरकार से कहा है कि फिस्कल डेफिसिट एक सही लक्ष्य बताया जाना चाहिए जो कि मध्य अवधि के लिए हो। उनका मानना है कि इससे फाइनेंसिंग कॉस्ट को कम रखने में मदद मिलेगी। खास कर ऐसे समय पर जब अमेरिका जैसे देश ब्याज दरें बढ़ाने जा रहे हैं।
महंगा हो सकती है ऊर्जा
गोपीनाथ के अनुसार अमेरिका जैसे देशों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी संभव है। इसके साथ ही जिओपॉलिटिकल टेंशन (यूएई पर हूथी हमले जैसी घटना) के चलते ऊर्जा महंगी हो सकती हैं। इससे उभरती अर्थव्यवस्थआओं के सामने दिक्कत आ सकती है, जिनमें भारत भी शामिल है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
