नई दिल्ली, फरवरी 1। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट भाषण शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी। इसके बाद शुरुआती भाषण में उन्होंने कहा कि एलआईसी (देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी) का आईपीओ जल्द आएगा। बता दें कि एलआईसी के आईपीओ का ऐलान पिछले बजट में किया गया था। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की विकास दर 9.2% रहने का अनुमान है, सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। उनके अनुसार बजट में अगले 25 साल का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। एफएम सीतारमण का कहना है कि भारत अब चुनौतियों का सामना करने की मजबूत स्थिति में है।

जानिए वित्त मंत्री की मुख्य बातें
- मोदी सरकार ने 2014 से नागरिकों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है
- यह बजट अगले 25 वर्षों में अर्थव्यवस्था की नींव रखने का प्रयास करता है
- आत्मानिर्भर भारत को शानदार प्रतिक्रिया मिली है
- एयर इंडिया का हस्तांतरण पूरा हो गया है
- बजट 2022 ने सार्वजनिक निवेश और पूंजीगत व्यय के प्रावधान में तेज वृद्धि प्रदान की है
- पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान के दायरे में आर्थिक परिवर्तन के सात इंजन शामिल होंगे
- एक्सप्रेसवे के लिए पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान अगले वित्तीय वर्ष में तैयार किया जाएगा
हाईवे पर 20 हजार करोड़ रु
वित्त मंत्री ने बजट में हाईवे के लिए 20 हजार करोड़ रु खर्च करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। 14 क्षेत्रों में पीएलआई योजनाओं ने जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है और 60 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना से 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ रु के अतिरिक्त उत्पादन की संभावना है।
रेलवे पर बड़ा ऐलान
रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स डेवलप करेगा। स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चेन में मदद के लिए 'वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट' की सुविधा मिलेगी। पीएम गति शक्ति के तहत अगले कुछ वर्षों में 100 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications