वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार का बजट पेपरलेस हो चुका है।
वित्त मंत्री एक टैब के जरिए अपना तीसरा बजट पेश की हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐलान किये। निर्मला सीतारमण बजट 2020-21 में जहां कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की गई है, वहीं कुछ पर ड्यूटी घटाने के घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है, अब इसे 2.5 फीसदी तक किया गया है। इससे मोबाइल फोन और चार्जर महंगा हो जाएगा। हालांकि, कॉपर, स्टील, सोना और चांदी की कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाया गया है। इससे पेट्रोल 2.5 रुपये और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

जानिए क्या सस्ता हुआ
- चमड़े के उत्पाद सस्ते होंगे
- नाइलॉन और पेंट सस्ते होंगे
- जूते सस्ते होंगे
- नाइलॉन के कपड़े सस्ते होंगे
- तांबे का सामान सस्ता होगा
- ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा
- पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते
- स्टील के बर्तन सस्ते
- इंश्योरेंस सस्ता
- बिजली सस्ती
यह हुआ महंगा
- मोबाइल फोन महंगे होंगे
- मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे
- मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी
- रत्न महंगे होंगे
- जूते महंगे होंगे
- ऑटो पार्ट्स भी महंगा होगा
- काबुली चना महंगा
- यूरिया महंगा|
- डीएपी खाद महंगी
- चना दाल महंगी
- शराब महंगी
-इलेक्ट्रॉनिक के सामान
- कॉटन
-यूरिया
-पेट्रोल डीजल
मोदी सरकार ने इस साल ईंधन और शराब समेत कई चीजों पर एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया है, जिससे कुछ चीजों के दाम बढ़ने स्वाभाविक हैं। हालांकि, वित्त मंत्री ने कहा है कि इससे उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। मसलन, पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर और मादक पेय पदार्थों पर 100 फीसदी एग्री इंफ्रा सेस लगाने की घोषणा की है। इसी तरह सरकार ने मोबाइल फोन के पार्ट्स और बैटरी चार्जर पर शून्य से बढ़ाकर 2.5% आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इतना तो तय है कि इससे इन उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी, लेकिन इसके दाम पर कितना असर पड़ेगा, यह स्थिति साफ होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
