नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यूनियन बजट मोबाइल ऐप लॉन्च की। इस ऐप से संसद सदस्य (सांसदों) और आम जनता आसानी से बजट दस्तावेज एक्सेस कर सकेंगे। इस ऐप को बजट से पहले 'हलवा समारोह' के अवसर पर लॉन्च किया गया। ऐप में 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज होंगे, जिनमें वार्षिक फाइनेंशियल स्टेटमेंट, अनुदान के लिए मांग (डीजी) और फाइनेंस बिल शामिल हैं। ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, इनडायरेक्शनल स्क्रॉलिंग, कंटेंट और एक्सटर्नल लिंक के साथ उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफेस है। यह द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) है और दोनों में उपलब्ध होगा। ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप पर मिलेंगे बजट दस्तावेज
1 फरवरी 2021 को वित्त मंत्री जब बजट भाषण पूरा कर लेंगी तो बजट दस्तावेज मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। इस ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के मार्गदर्शन में डेवलप किया गया है। आप इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पहली बार बजट दस्तावेज नहीं छपेंगे, बल्कि ये पूरी तरह से डिजिटल होगा। ऐसा कोविड-19 महामारी के कारण किया जा रहा है।
हलवा कार्यक्रम के बारे में जानिए
बजट प्रोसेस शुरू होने पर वित्त मंत्रालय की तरफ से हलवा कार्यक्रम आयोजित करता है। वित्त मंत्रालय ने आज यानी 23 जनवरी को हलवा कार्यक्रम आयोजित किया। नॉर्थ ब्लॉक में हुए इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर वित्त मंत्रालय के कार्यालय में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा तैयार किया जाता है और ऑफिस के सभी कर्मचारियों को परोसा जाता है। कार्यक्रम की अगुवाई वित्त मंत्री करता है। भारतीय रही है कि कुछ भी नया काम शुरू करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
