नयी दिल्ली। रेल मंत्रालय ने आगामी बजट में वित्त मंत्रालय से लगभग 75,000 करोड़ रुपये के ग्रॉस बजटरी सपोर्ट (जीबीएस) की मांग की है। रेल मंत्रालय द्वारा मांगा गया जीबीएस पिछले साल के बजट में मिले जीबीएस की तुलना में 7 फीसदी अधिक है। पिछले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 70,250 करोड़ रुपये का जीबीएस आवंटित किया था। वहीं इससे पहले रेलवे के लिए 2019-20 में 69,967 करोड़ रु और 2018-19 में 55,088 करोड़ रु के जीबीएस का ऐलान किया गया था।
कुल कितने बजट की है मांग
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय ने 2021-22 के लिए वित्त मंत्रालय से 1.80 लाख करोड़ रु के कुल बजट की मांग की है, जिसमें 75000 करोड़ रु का जीबीएस शामिल है। रेलवे ने जो टोटल कैपिटल एक्सपेंडिचर पेश किया है वो पिछले वर्ष के बजट अनुमान से 12.5 प्रतिशत अधिक है। रेल मंत्रालय को उम्मीद है कि सरकार कम से कम 1.70 लाख करोड़ रु के बजट को मंजूरी देगी, जो पिछले बजट के मुकाबले 6 फीसदी अधिक होगा।
किस चीज पर होगा फोकस
बता दें कि रेलवे बजट में जिन चीजों पर फोकस होगा उनमें प्राइवेट ट्रेन, नई ट्रेनों के जरिये नए रूट पर ही तेज गति से सफर, पर्यटक स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी और सोलर पैनल आधारित ग्रीन एनर्जी शामिल है। इसके अलावा किसान रेल सर्विस का विस्तार और उत्तर पूर्व राज्यों में रेल कनेक्टिविटी पर भी फोकस किया जा सकता है। चालू वित्त वर्ष के लिए मंत्रालय ने नई लाइन और डबलिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 35,965 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन से रेलवे को तेजी से काम करने का मौका मिला, क्योंकि इस समय रेलगाड़ियां नहीं चल रही थीं।
टैक्स में राहत
टैक्स छूट की बात करें धारा 80 सी के तहत अधिक छूट बढ़ाई जा सकती है। जानकार मानते हैं कि इससे ज्यादा लोग बचत और लंबी अवधि के निवेश के लिए प्रोत्साहित होंगे। 80सी के तहत टैक्स छूट को 2 लाख रु तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं पहली बार घर खरीदने वालों को अतिरिक्त टैक्स बेनेफिट देने से सैलेरी वाले लोग घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। अतिरिक्त टैक्स सेविंग्स बेनेफिट एक अच्छा कदम होगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में भी मांग बढ़ेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
