नयी दिल्ली। बजट 2021 में केंद्रीय वित्त मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इनमें केरल में 1100 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। बता दें कि मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर इस परियोजना का हिस्सा होगा। वहीं 6500 किलोमीटर हाईवे पश्चिम बंगाल में तैयार किया जाएगा। इस परियोजना पर 25 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें कोलकाता-सिल्लीगुड़ी रोड का रिपेयर किया जाना शामिल है। बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 3 हजार किलोमीटर से हाईवे ज्यादा बन चुके हैं। आगे मार्च तक 8 हजार किलोमीटर का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि रोड इन्फ्रा और इकोनॉमिक कॉरिडोर पर काम हो रहा है, जबकि 3500 किलोमीटर लंबी लड़क तमिलनाडु में बन रही है। इसमें मदुरै-कोल्लम कॉरिडोर शामिल है।

पश्चिम बंगाल के लिए एक और बड़ा ऐलान
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल के लिए एक और अहम ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में नेशनल हाईवे पर 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य में 11,000 किलोमीटर के हाईवे का काम पूरा हुआ, मार्च 2022 तक 8500 किलोमीटर के हाईवे बनाए जाएंगे। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने को लेकर खास ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जरूरी है। ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करना हमारा लक्ष्य है जिससे हम ग्लोबल चैंपियन बन सकें। सरकार ने इसके लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का ऐलान किया था। कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम का ऐलान किया गया है।
नयी वाहन नीति का ऐलान
वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू कर दिया है। बता दें कि इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि एक नयी वाहन पॉलिसी लायी जाएगी। पुराने वाहनों के लिए स्क्रैप पॉलिसी लाई जाएगी। नयी पॉलिसी के बारे में डिटेल बाद में परिवहन मंत्रालाय जारी करेगा। बता दें कि ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
