वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। इस बजट से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं।
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। इस बजट से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में देश में खिलौनों के सेक्टर को भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें हैं।

खिलौना क्षेत्र के लिए नीति की घोषणा कर सकती है सरकार
इस बजट सरकार घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने के लिए खिलौना क्षेत्र के लिए एक प्रतिबद्ध नीति की घोषणा कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस नीति से देश में उद्योग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने और स्टार्टअप को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय पहले ही खिलौनों की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहा है। मंत्रालय ने क्षेत्र के लिए गुणवत्ता नियंत्रक आदेश जारी किया है, साथ ही पिछले साल खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाया है। वहीं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश से घरेलू बाजार में सस्ते कम गुणवत्ता वाले खिलौनों के प्रवाह को रोका जा सकेगा।
खिलौना निर्यात करीब 10 करोड़ डॉलर पर सीमित
इस बात की भी खबर मिली है कि अंतरराष्ट्रीय खिलौना उद्योग में भारत की हिस्सेदारी काफी कम है। वहीं वैश्विक मांग में भारत के निर्यात का हिस्सा 0.5 फीसदी से भी कम है। ऐसे में इस क्षेत्र में काफी अवसर हैं। खिलौना क्षेत्र के लिए शोध एवं विकास और डिजाइन केंद्रों को भी प्रोत्साहन दिया जा सकता है। मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन से देश से खिलौना निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस क्षेत्र में अभी चीन और वियतनाम जैसे देशों का दबदबा है। भारत का खिलौना निर्यात करीब 10 करोड़ डॉलर पर सीमित है।
चीन से होता है खिलौनों का लगभग आयात
भारत में खिलौना उद्योग मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र है। इसमें लगभग 4000 छोटे व मंझोले उद्योग हैं। देश में खिलौनों का लगभग 85 फीसदी आयात होता है। इसमें से अधिकतर आयात चीन से होता है। इसके बाद श्रीलंका, मलेशिया, जर्मनी, हॉन्ग कॉन्ग और अमेरिका से आयात होता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत में पूरी दुनिया के लिए एक खिलौना हब बनने की प्रतिभा और क्षमता है और "स्थानीय खिलौनों के बारे में मुखर" होने के दौरान स्टार्टअप को इस क्षमता को साकार करने के लिए काम करने का आह्वान किया।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications