नयी दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए गए में किफायती आवास के लिए अतिरिक्त छूट की घोषणा की गई है। वहीं किफायती घर खरीदने पर मिलने वाली छूट की अवधि में एक और साल का इजाफा कर दिया गया है। यानी होम लोन पर मिलने वाले 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट 31 मार्च 2022 तक जारी रहेगी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि रियल एस्टेट सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें थीं। 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाए जाने से रियल एस्टेट को काफी मिल सकती है।

सभी के लिए घर
सभी के लिए सस्ता घर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने होम लोन ब्याज पर मिलने वाली छूट को एक और अतिरिक्त वर्ष के लिए के लिए बढ़ाया है। गौरतलब है कि कोरोना संकट से पहले भी कई ऐसे फैक्टर रहे, जिनसे रियल एस्टेट सेक्टर दबाव में था। इनमें नोटबंदी, जीएसटी और रेरा कानून आदि शामिल हैं। इन फैक्टरों के कारण रियल्टी सेक्टर पहले से ही दबाव में था कि कोरोना ने और काम खराब कर दिया।
सरकार ने उठाए कदम
रियल एस्टेट सेक्टर के अर्थव्यवस्था में महत्व के मद्देनजर सरकार ने कई कदम भी उठाए। 2022 तक सबको आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण भी कोरोना काल में 50 फीसदी नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मार्केट में पेश किए गए। सरकारी मदद के चलते रियल एस्टेट सेक्टर की मांग बरकरार रही। 2020 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बिकने वाले घरों में आधी संख्या किफायती घरों की रही। अब सरकार की नयी घोषणा से रियल एस्टेट सेक्टर के हालात और बेहतर हो सकते हैं।
गरीबों के लिए किराये का मकान
प्रवासी श्रमिकों के लिए किफायती आवास सुनिश्चित करने के लिए, वित्त मंत्री ने सस्ते किराये की आवासीय परियोजनाओं के लिए एक और वर्ष के लिए टैक्स छूट बढ़ाने का ऐलान किया है। सस्ते किराये की आवासीय परियोजनाएं प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना-शहरी का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों के लिए किफायती आवास की जरूरत को पूरा करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
