इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। महामारी के दौर में बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली: इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। महामारी के दौर में बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। आर्थिक संकट के कारण यह बजट हर लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। महामारी की वजह से जिस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बदलाव आया है, उसमें से एक एजुकेशन सेक्टर है। ट्रेडिशनल लर्निंग अब डिजिटल लर्निंग में बदल गई है। छात्रों और अभिभावकों के अलावा, अध्यापकों पर भी बड़ा असर हुआ है। पढ़ाई में इन रुकावटों को देखते हुए, ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि आने वाले बजट में वित्तीय कदमों के जरिए सुधार के तरीकों को अपनाया जाए।

-मिली जानकारी के मुताबिक, 50 फीसदी से ज्यादा निजी स्कूलो ने फीस नहीं ली है, जो उनके सालाना रेवेन्यू का 13 से 80 फीसदी होता है। ऐसे में अध्यापकों की सैलरी और हाइब्रिड पढ़ाई के लिए तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर का अपग्रेडेशन बहुत प्रभावित होगा। इसलिए बजट में सरकार को राहत कोष स्थापित करने पर विचार करना आवश्यक है।
-सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की जरूरत है, जिससे जल्दी से जल्दी पढ़ाई में अंतर की इस परेशानी को खत्म किया जा सके। ऐसे में इस बजट एक फंड स्थापित किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग राज्य सरकारें सरकारी स्कूलों के लिए निजी संस्थाओं की मदद ले सकें।
-राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों के लिए स्कूल आधारित आकलन को नेशनल असेस्मेंट सेंटर, एनसीईआरटी और एससीईआरटी की अगुवाई में दोबारा से तैयार करने की बात कही गई है। यह छात्रों को सही स्किल विकसित करने के लिए एक गेमचेंजर हो सकता है।
-देखा जाएं तो लगभग एक साल स्कूल बंद रहने के बाद छात्रों में विकसित पढ़ाई का में आया एक अंतराल है। स्कूल अपने स्तर पर अंतराल को भरने के लिए तरीकों पर पहले से विचार कर रहे हैं। इसमें अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूलों के लिए एक फंड मदद कर सकता है, जिससे दो क्लास में रिफ्रेशर कोर्स या ब्रिज प्रोग्राम के लिए प्रावधान किए जा सकते हैं।
-ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई आगे भी रहने वाली है। सरकार को प्रत्येक अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल में कम से कम एक डेटा कनेक्शन उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से आगे चलकर छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
