इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। रेस्टोरेंट व फूड डिलिवरी सेक्टर ने बजट 2021 में होम डिलिवरी पर वस्तु व सेवा कर की दरें घटाकर 5 फीसदी करने की मांग की है।
नई दिल्ली: इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। रेस्टोरेंट व फूड डिलिवरी सेक्टर ने बजट 2021 में होम डिलिवरी पर वस्तु व सेवा कर की दरें घटाकर 5 फीसदी करने की मांग की है। फिलहाल फूड आइटम्स की डिलिवरी पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है।

फूड डिलिवरी पर जीएसटी को 5% करने की मांग
इस सेक्टर के प्रतिनिधियों ने कहा कि 3 अरब डॉलर के इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी दर को तार्किक बनाना बहुत जरूरी है। बता दें कि ग्राहक रेस्टोरेंट में जिस फूड आइटम पर 5 फीसदी जीएसटी देते हैं, उसी की होम डिलिवरी कराने पर 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि रेस्टोरेंट और हाम डिलिवरी में एक ही फूड आइटम पर 13 फीसदी ज्यादा जीएसटी भुगतान करना तार्किक नहीं है।
बढ़ी है फूड डिलिवरी
फूजा फूड्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक दिब्येंदू बनर्जी ने कहा कि भारत में ऑनलाइन फूड डिलिवरी सेक्टर काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल ये सेकटर 2.94 अरब डॉलर का है। इसमें 22 फीसदी की सालाना दर से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, जीएसटी से जुड़ी जटिलताओं के चलते वृद्धि की राह में रुकावटें पैदा हो रही हैं। प्लाटर हॉस्पिटैलिटी के निदेशक ने कहा कि महामारी के फैलने की रफ्तार को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय और उसके बाद बाद हमारे कारोबार में डिलिवरी की हिस्सेदारी 40 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 60 फीसदी हो गई है। हम दाम नहीं बढ़ा सकते हैं।
इसलिये ज्यादा कमीशन भरना पड़ रहा है। इसका असर हमारे मुनाफे पर पड़ रहा है। यह स्थिति तब है, जब हमारी बिक्री कोरोना संकट के पहले के स्तर के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ महीने में जब आम आदमी तक वैक्सीन पहुंच जाएगी तो घर से बाहर निकलकर खाने वाले लोग भी रेस्टोरेंट में पहुंचेंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
