नयी दिल्ली। आज 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया। मगर शेयर बाजार को बजट पसंद नहीं आया। इससे दोनों बड़े सूचकांकों यानी सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गयी। सभी सेक्टरों में तीखी बिकवाली देखने को मिली। मगर बीमा कंपनियों के शेयरों में कुछ अधिक ही गिरावट आयी। इसके पीछे एक नया नियम है, जिसका बीमा कंपनियों के शेयर पर निगेटिव असर पड़ा। प्रमुख बीमा कंपनियों में से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में 55.85 रुपये या 10.93 फीसदी की कमजोरी आयी, जिसके बाद यह 455.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर भी 99.60 रुपये या 10.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 894.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर भी 36.30 रुपये या 6.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 562.80 रुपये पर बंद हुआ।

इनकम टैक्स के नए नियम
बजट 2020 में इनकम टैक्स के जो नए नियम आए हैं, उसमें निवेश करके टैक्स बचाने वालों पर सख्ती की गई है। इन नए नियमों के अनुसार इनकम टैक्स के लिए निवेश करने पर छूट नहीं मिलेगी। देश में जीवन बीमा पॉलिसी ज्यादातर इनकम टैक्स बचाने के लिए खरीदी जाती हैं। अब ऐसे निवेश पर छूट नहीं मिलेगी, इससे जीवन बीमा पॉलिसी कम बिकेंगी। ऐसा हुआ तो जीवन बीमा करोबार प्रभावित होगा और जीवन बीमा कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ेगा। इसी संभावना के चलते आज निवेशकों ने इन कंपनियों के शेयर बेचे।
सस्ते आवास को अतिरिक्त टैक्स छूट
बजट 2020 में सस्ते आवास लोन पर अतिरिक्त टैक्स छूट का ऐलान किया गया है। हाउसिंग फॉर ऑल यानी सबके लिए घर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में मार्च 2021 तक सस्ते आवास ऋण पर चुकाए गए ब्याज पर सरकार 1.5 लाख रुपये के अतिरिक्त टैक्स छूट दी है। सस्ते आवासों के लिए टैक्स हॉलिडे की अवधि में 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब सस्ते आवासों के लिए टैक्स हॉलिडे की समयसीमा मार्च 2021 तक रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
