नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय में बैंकों के दिवालिया होने से लोगों का पैसा डूबने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए बजट 2020 में इस पर बड़ा ऐलान किया गया है। अब आपकी बैंक में 5 लाख रुपये तक जमा सुरक्षित रहेगी। यानी बैंक के डूबने पर आपके 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहेंगे। अभी यह सीमा 1 लाख रुपये की थी, जिसे बढ़ा कर 5 लाख किया गया है। बता दें कि बजट से पहले इसकी मांग भी उठी थी।

पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक
पिछले साल सामने आये पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले के बाद बैंक में जमा अधिक राशि को सुरक्षित करने की मांग उठी थी। 1 लाख रुपए के बीमा कवर की शुरुआत 1993 में की गयी थी। बता दें कि इस व्यवस्था के तहत यदि कोई बैंक डूबता है तो आपकी अधिकतम 1 लाख रुपये की राशि ही सुरक्षित रहती है। अगर आपके बैंक में इससे अधिक पैसे जमा हैं तो वे वापस मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। इसी गारंटी राशि को 1 लाख रुपये बढ़ा कर 5 लाख रुपये किया गया है। अब यदि कोई बैंक डूबे तो आपके कम से कम 5 लाख रुपये सुरक्षित रहेंगे।
इन्फ्रा सेक्टर के लिए क्या है खास
बजट 2020 में देश के इन्फ्रा सेक्टर में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया गया है। केंद्री वित्त मंत्री ने संसद के सामने बजट पेश करते हुए कहा कि हम इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इन्फ्रा को लेकर वित्त मंत्री ने कुछ बड़ी परियोजनाओं का ऐलान किया जिनमें 1.03 लाख करोड़ रुपये की नेशनल इन्फ्रा पाइपलाइन योजना के तहत 6500 नये प्रोजेक्ट्स, जिसमें हाउसिंग, स्वच्छ पेय जल, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, सिंचाई और रसद शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
