नयी दिल्ली। 2020-21 के लिए केंद्रीय बजट आने में ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। 1 फरवरी को संसद में बजट में पेश किया जायेगा। बता दें कि 2017 से रेल बजट यूनियन बजट के साथ ही मिला कर पेश किया जाता है। 2016 तक रेल बजट यूनियन बजट से अलग पेश किया जाता था। 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आखरी बार रेल बजट अलग से पेश किया था। इस लिहाज से प्रभु आखरी रेल मंत्री रहे जिन्होंने अलग रेल बजट पेश किया। 92 साल तक चली रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा 2016 में खत्म हुई। 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार रेल और यूनियन बजट मिला कर पेश किया। आगामी बजट आने में चंद दिन बाकी हैं ऐसे में रेलवे के लिए कितनी राशि आवंटित की जायेगी इसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।

रेलवे को मिल सकता है रिकॉर्ड पैसा
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे को 2020-21 के लिए दिये जाने वाले पूँजीगत व्यय या कैपेक्स में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। चालू वित्त वर्ष के लिए रेलवे के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे। 18 फीसदी की बढ़ोतरी के आधार पर 2020-21 के लिए रेलवे को 1.8-1.9 लाख करोड़ रुपये की राशि के आवंटन की घोषणा हो सकती है। अधिकारी के मुताबिक अगले 10 वर्षों के लिए रेलवे ने कैपेक्स में लगभग 18 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या सीएजीआर से बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।
पिछले तीन सालों में कितना पैसा मिला
2017 में पहली बार जब रेल और यूनियन बजट मिला कर पेश किया गया तो अरुण जेटली ने रेलवे के लिए 1.3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह उस समय तक रेलवे के लिए सर्वाधिक आवंटन था। इसके बाद 2018 में यह राशि बढ़ा कर 1.48 लाख करोड़ रुपये की गयी और फिर पिछले बजट में रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये रेलवे को दिये गये। यानी पिछले लगातार तीन सालों में रेलवे के लिए रिकॉर्ड पैसा दिया गया। आगामी बजट में इस मामले में एक नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। बता दें कि भारत अपने रेलवे का पूरी तरह से विद्युतीकरण करने वाला आज दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही अहमदाबाद और मुंबई के बीच पहली हाई-स्पीड, बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Budget 2020 : जानिये इन शब्दों का मतलब, बजट वाले दिन आयेंगे काम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
