नयी दिल्ली। बजट 2020-21 के लिए दस्तावेजों की छपाई आज 'हलवा सेरेमनी' के साथ शुरू हो चुकी है। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाले इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मंत्रालय के अन्य अधिकारी और क्लर्क उपस्थित रहे। हलवा समारोह एक ऐसी परंपरा है जो लंबे समय से चल रही है। परंपरा के मुताबिक बजट से पहले 'हलवा' एक बड़ी 'कड़ाही' में तैयार किया जाता है और मंत्रालय में पूरे स्टाफ को परोसा जाता है। इस मीठे पकवान का महत्व यह है कि इसे परोसे जाने के बाद, बड़ी संख्या में अधिकारी और सहायक कर्मचारी, जो सीधे बजट बनाने और छपाई के प्रोसेस से जुड़े होते हैं, को मंत्रालय में रहने और लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किये जाने तक अपने परिवार से दूर रहना होता है। उन्हें अपने करीबी और प्रियजनों से फोन या संचार के किसी भी अन्य माध्यम से संपर्क करने की अनुमति नहीं होती।

अधिकारी क्यों रहते हैं परिवार से दूर
अधिकारियों और कर्मचारियों को परिवार से इसलिए दूर रखा जाता है ताकि यूनियन बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक न हो। इस समारोह का एक उद्देश्य बजट बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा रहे हर कर्मचारी को प्रोत्साहित और प्रशंसा करना भी है। बता दें कि इस साल बजट ऐसे समय में पेश किया जाएगा जब अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट और कमजोर मांग के बीच ग्रोथ 6 साल के निचले स्तर पर आ गयी है।
लोकसभा कैलेंडर के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट 2020-2021 को लेकर उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बार रोजगार सृजन, उपभोग और मांग में वृद्धि पर अधिक ध्यान दिया जायेगा। इसके अलावा टैक्स में कटौती की उम्मीद भी है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : आयकर में कटौती और टैक्स स्लैब में बदलाव संभव
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
