कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा केंद्रीय बजट पेश करेगी। केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2020 के बाद बड़ी खबर मिलेगी।
नई दिल्ली: कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा केंद्रीय बजट पेश करेगी। केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2020 के बाद बड़ी खबर मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान है। इस लिहाज से देखा जाए अगर ये संभव हो पाया तो तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 प्रतिशत से बढ़कर 21% हो जाएगा। इससे केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों के अलावा अन्य राज्यों के लाखों कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। जानकारी दें कि डीए में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2019 के लिए होगी। सातवां वेतन आयोग लागू होने के करीब 1 साल बाद केंद्र सरकार ने डीए लागू किया था।

अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
मालूम हो कि सरकार इसे हर छह महीने में रिवाइज करती है। इसमें पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2019 में हुई थी। जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 17% हो गया है। जो कि सरकारी कर्मचारियों के डीए में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में एआईसीपीआई इंडेक्स के हिसाब से बढ़ोतरी करती है। जबकि साल 2019 के नवंबर माह में एआईसीपीआई 328 प्वाइंट हो गया है।
जानिए कितना होगा फायदा
वहीं इस आधार पर डीए में 4% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। वहीं 4% डीए हाइक से लेवल 1 के केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 720 रुपए महीना तक बढ़ जाएगी। इसके साथ ही ट्रैवेल अलाउंस (टीए) भी बढ़ जाएगा। वहीं कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारी की सैलरी में 10 हजार रुपए महीना तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में इतनी बड़ी कमी पिछले डेढ़ दशक से नहीं देखी गई है, ऐसे में यह पक्का कहा जा रहा है कि इस बार डीए 4 प्रतिशत बढ़ेगा। डीए वृद्धि की आधिकारिक घोषणा फरवरी 2020 में होने की उम्मीद है। लेकिन यह लागू जनवरी 2020 से ही माना जाएगा। एआईसीपीआई का दिसंबर 2019 का आंकड़ा 31 जनवरी को जारी होगा। इसके बाद डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
