BSNL will provide 4G and 5G service : सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का 4G सेवाएं देने का रास्ता साफ हो गया। काफी समय से बीएसएनएल का एक बड़ा आर्डर सरकार की स्वीकृति की राह देख रहा था। इस आर्डर पर अब सरकार ने मोहर लगा दी है। इसके बाद टीसीएस तुरंत बीएसएनए के लिए 4G नेटवर्क तैयार करने में जुट जाएगी। अगर सब कुछ सही चला तो उम्मीद है कि कुछ समय बाद टीसीएस बीएसएनएल के लिए 5G नेटवर्क भी तैयार करे।
जानिए कितना बड़ा है यह ठेका
सरकार ने बीएसएनएल के लिए 4G नेटवर्क बनाने के लिए टीसीएस को 26281 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। इसके बाद अब जल्द ही टीसीएस 1 लाख साइट पर 4G नेटवर्क तैयार करने का काम शुरू कर देगी। टीसीएस पहले बीएसएनएल के लिए 4G साइट्स तैयार करेगी, और बाद में उनकी 9 साल तक देखभाल भी करेगी। टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उम्मीद है कि बीएसएनएल की 4G सेवाएं दिसंबर या जनवरी में लांच हो सकती है। बाद में इनको धीरे धीरे पूरे देश में फैलाया जाएगा।

कब तक पूरे देश में फैल जाएगा बीएसएनएल का 4G नेटवर्क
टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के अनुसार टीसीएस ने बताया है कि आर्डर जारी होने के बाद 12 महीने के अंदर ही सभी महत्वपूर्ण उपकरण की आपूर्ति कर दी जाएगी। हालांकि रेडियो उपकरण की आपूर्ति में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। ऐसा चिप की आपूर्ति के चलते हो सकता है।
टाटा ग्रुप की कंपनी करेगी उपकरणों की आपूर्ति
टाटा ग्रुप की एक कंपनी है तेजस नेटवर्क। यही तेजस नेटवर्क बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के लिए उपकरणों की आपूर्ति करेगी। यह उपकरण देश में ही बनाएं जाएंगे।

जानिए कब से मिल सकती है 5G सर्विस
बताया जा रहा है कि बीएसएनएल अपने 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को अगले एक साल के अंदर ही 5G सेवाएं भी देने की प्लानिंग में है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले साल अगस्त तक बीएसएनएल 5G सेवाएं देने वाली कंपनी भी बन जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
