नई दिल्ली। टेलीकाम सेक्टर में चल रही प्रतिस्पर्धा के चलते पहले सस्ती कॉल रेट आई। इसके बाद फ्री में कॉल करने की सुविधा आई। अब कॉल करने पर पैसा मिलने की सुविधा भी आ गई है। हालांकि यह सुविधा रिलायंस जियो ने नहीं सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने दी है। कंपनी के इस प्लान से अन्य मोबाइल कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इस नए प्लान के अनुसार बीएसएनएल अब उन लोगों को 6 पैसे प्रति काल देगा जो 5 मिनट से ज्यादा की कॉल करेंगे।
रिलायंस जियो को मिलेगी टक्कर
हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर प्रति कॉल 6 पैसे लेने का फैसला किया है। लेकिन दूसरी तरफ बीएसएनएल ने यह नया प्लान जारी कर दिया है। कंपनी के इस प्लान से जियो सहित अन्य मोबाइल कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। अब बीएनएनएल के जो भी कस्टमर 5 मिनट से ज्यादा समय की कोई भी कॉल करेंगे तो उन्हें कंपनी ऐसी प्रति काल के बदले 6 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से भुगतान करेगी।
किसको मिलेगा इस तरह की कॉल का फायदा
बीएनएनएल अपने सभी ग्राहकों को यह ऑफर दे रहा है। इसका फायदा बीएसएनएल वायर लाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच ग्राहकों को मिलेगा। उम्मीद है कि आर्थिक दिक्कत में चल ही बीएसएनएल को इस नए प्लान से ज्यादा ग्राहक और रेवेन्यू मिल सके।
यह भी पढ़ें : BSNL 99 रुपये का Postpaid plan, जानें क्या-क्या मिलता है
इस टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी
बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए नए ऑनलाइन पोर्टल की भी घोषणा की है। यही नहीं, यूजर्स की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18003451500 की भी घोषणा की है, ताकि यूजर्स कनेक्शन लेने से पहले सारी प्रक्रिया को जान सके।
बीएसएनएल का एक और अच्छा प्लान
बीएसएनएल लगातार नए नए प्लान के जरिए उपभोक्ताओं को लुभाने में लगा है। बीएसएनएल ने 108 रुपये का फर्स्ट रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 180 दिनों की वैधता और 28 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जा रही है।
आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही है बीएसएनएल
बीएसएनएल इन दिनों आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही है। सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69,000 करोड़ रुपये का एक विशेष पैकेज भी मंजूरी किया है। इसमें दोनों कंपनियों का मर्जर, संपत्तियों की बिक्री या लीज पर देना, कर्मचारियों के लिये वीआरएस की पेशकश जैसी बातें शामिल हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
