नई दिल्ली, नवंबर 18। टेलीकॉम कंपनियां अकसर अपने कुछ प्लान्स में अलग-अलग बदलाव करती रहती हैं। ये बदलाव इसलिए किए जाते हैं ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। जैसे कि हाल ही में एयरटेल ने 249 रु वाले मासिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान में डेली 1.5 जीबी की जगह 2 जीबी डेटा देने का ऐलान किया। इससे ग्राहकों को पैक में 42 जीबी के बजाय 56 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि एक और टेलीकॉम कंपनी ने अपने एक 200 रु से सस्ते में प्लान में डबल डेटा देने का ऐलान किया है। साथ ही उस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ाई है। जानते हैं प्लान की पूरी की डिटेल।
बीएसएनएल का 187 रु वाला प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने अपने 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। यह प्लान 147 रुपये, 247 रुपये, 447 रुपये और इससे अधिक कीमत वाले दूसरे प्लान्स की तरह ही असीमित कॉलिंग बेनेफिट ऑफर करता है। इसे नये संशोधित 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी अब 28 दिनों की होगी, जो पहले 24 दिनों की थी।
मिलेगा रोज 2 जीबी डेटा
4 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ बीएसएनएल अपने 187 रु वाले प्लान में अब रोज 2 जीबी डेटा देगी। जबकि इस प्लान में अभी तक डेली केवल 1 जीबी डेटा दिया जा रहा था। एक बार डेली 2 जीबी डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद, बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान के ग्राहकों को 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। यानी वे अनलिमिटेड इंटरनेट का बेनेफिट ले सकते हैं।
फ्री एसटीडी कॉलिंग
इसके अलावा प्लान में असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट ऑफर किया जाएगा। फिर चाहे वह लोकल हो या एसटीडी कॉल नेटवर्क। असीमित वॉयस कॉल दिल्ली और मुंबई सर्किल में एमटीएनएल नेटवर्क पर भी लागू होगा। बीएसएनएल के 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में किसी भी नेटवर्क पर डेली 100 एसएमएस और मुफ्त पीआरबीटी रिंगटोन की सुविधा भी मिलेगी।
कैसे करें रिचार्ज
इस प्लान को बीएसएनएल की वेबसाइट या थर्ड पार्टी ऐप या प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। आपको मालूम होना चाहिए कि 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के संशोधन की घोषणा बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 56 रुपये, 57 रुपये और 58 रुपये के प्रीपेड प्लान में संशोधन के बाद की है। हालिया संशोधन के अनुसार 58 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब 57 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 57 रुपये का प्लान अब 56 रुपये और 56 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 54 रुपये में उपलब्ध है।
एयरटेल के प्लान से बेहतर
ताजा बदलाव से बीएसएनएल का 187 रु वाला प्लान एयरटेल के 199 रु वाले प्लान से कहीं बेहतर हो गया है। बता दें कि एयरटेल के 199 रुपये के प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं और इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। यह 1 जीबी दैनिक मोबाइल डेटा लिमिट के साथ आता है। इस प्लान के अन्य बेनेफिट में अनलिमिटेड कॉलिंग, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल का 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, विंक म्यूजिक और हैलो ट्यून्स का एक्सेस शामिल है। दूसरी ओर रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की होती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications