एक बार फिर से बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए दमदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की चुनौती में नया प्लान पेश किया है।
नई दिल्ली: एक बार फिर से बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए दमदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की चुनौती में नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। बीएसएनएल ने पिछले दिनों ही 698रु का प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अब कंपनी ने एक और नया प्लान पेश किया है, जिसमें भी यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान को 997रु की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 998रु और वोडाफोन-आइडिया के 999रु वाले प्लान से होगा। हालांकि, इन दोनों कंपनियों के प्लान्स में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

फिलहाल केरल टेलिकॉम सर्किल के लिए पेश हुआ प्लान
जानकारी दें कि टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को फिलहाल केरल टेलिकॉम सर्किल के लिए पेश किया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के लिए केरल टेलिकॉम सर्किल हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है। इस समय कंपनी के 10 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इस टेलिकॉम सर्किल में है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर बेस को बरकरार रखने के लिए इस प्लान को पेश किया है। इस टेलिकॉम सर्किल में कंपनी ने अपनी 4जी सेवा भी टेस्ट की है, जिसे जल्द ही रोल आउट कर दिया जाएगा।
यूजर्स को मिलेगा फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ ही साथ यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस तरह से यूजर्स को कुल मिलाकर 540 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। वहीं, अन्य टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स की बात करे तो एयरटेल के 998रु वाले प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा हर 30 दिन के लिए 300 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। हालांकि, एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को केवल 12जीबी डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में कंपनी ने डाटा के लिए कोई लिमिट सेट नहीं की है।
वहीं वोडाफोन-आइडिया के 999रु वाले प्लान में एयरटेल की तरह ही बेनिफिट्स मिलते हैं। दूसरी ओर रिलायंस जियो के 999रु वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को केवल 90 दिनों की ही वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। वहीं अगर डाटा की बात करें तो इस प्लान मे यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के कुल 60जीबी डाटा का लाभ मिलता है। ऐसे में बीएसएनएल का ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लिए चुनौती पेश करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
