देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने फ्री सिम ऑफर में विस्तार करते हुए, इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ती कंपीटिशन के बीच बीएसएनएल ने नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फ्री में सिम देने की घोषणा की है। इस नये ऑफर के तहत कंपनी एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश करेगी। तो अगर आप एक बीएसएनएल यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने फ्री सिम ऑफर को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है।

31 जनवरी तक पा सकते हैं फ्री में सिम कार्ड
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने फ्री सिम ऑफर में विस्तार करते हुए, इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। बता दें कि टेलीकॉम कंपनी ने इसकी जानकारी तमिलनाडु वेबसाइट के माध्यम से दी है। मालूम हो कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 17 दिसंबर से मुफ्त में सिम पाने का ऑफर चलाया हुआ है। ऑफर का नाम बीएसएनएल फैमली-फ्री सिम ऑफर है, जो 1 जनवरी को खत्म होने जा रहा था। हालांकि कंपनी ने अब इस ऑफर को बढ़ाते हुए 31 जनवरी 2021 तक कर दिया है। यानी ग्राहकों के पास इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक और महीने का वक्त है।
जानें क्या है बीएसएनएल फ्री सिम ऑफर
ऑफर के तहत, कंपनी से जुड़ने वाले नए ग्राहकों या पोर्ट के बाद बीएसएनएल में आने वाले यूजर्स को मुफ्त में सिम दिया जाएगा। आमतौपर बीएसएनएल का सिम कार्ड 20 रुपये की कीमत पर मिलता है लेकिन ऑफर के तहत इसके लिए कोई चार्ज नहीं देगा होगा। ऑफर को 31 जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा बीएसएनएल की तमिलनाडु वेबसाइट पर की गई है।
जानें कैसे मिलेगा मुफ्त सिम कार्ड
मुफ्त सिम कार्ड पाने के लिए कंपनी ने एक शर्त भी रखी है। इसके लिए आपको 100 रुपये का एफआरसी (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) करना होगा। दरअसल जब भी ग्राहक किसी कंपनी का नया सिम लेता है तो सिम लेते समय ही पहला रिचार्ज कराना होता है, इसे एफआरसी यानी फर्स्ट रिचार्ज कहते हैं। इसकी कीमत हर कंपनी में अलग-अलग होती है। बीएसएनएल की मुफ्त सिम सुविधा के लिए आपको कम से कम 100 रुपये का रिचार्ज कराना ही होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी बीएसएनएल स्टोर पर जाना होगा और न्यूनतम 100 रुपये के एफआरसी के जरिए मुफ्त में सिम पा सकते हैं। बता दें कि बीएसएनएल ने इससे पहले 14 नवंबर से 28 नवंबर के बीच भी फ्री सिम कार्ड ऑफर की पेशकश की थी। इस सुविधा के जरिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications