सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए हमेशा ऑफर लाती रहती है। बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती।
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए हमेशा ऑफर लाती रहती है। बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी यूजर्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। लेकिन इस बार कंपनी ने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने चार प्लान्स को बंद कर दिया है। ये प्लान 47 रुपये, 109 रुपये, 998 रुपये और 1098 रुपये रुपये वाले हैं।

ग्राहकों को चुनना होगा दूसरा प्लान
यह जानकारी केरल टेलिकॉम की एक रिपोर्ट से सामने आई है। इन प्लान्स को बंद किए जाने की घोषणा 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो गई है। तो कुछ 3 अप्रैल 2021 से बंद हो जाएंगे। बता दें कि मौजूदा ग्राहको के लिए ये प्लान्स उनके प्लान की वैधता खत्म होने तक जारी रहेंगें। लेकिन उन्हें आगे उसी प्लान वाउचर या एसटीवी का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरा प्लान चुनना होगा। चलिए जानते है कि इन प्लान्स के साथ ग्राहकों को क्या फायदे मिल रहे।
बंद किए ये 4 शानदार प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल एफआरसी 47
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 47 रुपये है। बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते थी। यानी ग्राहक नैशनल रोमिंग, एसटीडी और लोकल कॉल फ्री कर सकते थे। इस रिचार्ज में 14 जीबी डेटा और 100 एसएमएस हर दिन मिलते थे। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की थी। यानी सिर्फ 47 रुपये में बीएसएनएल ग्राहक अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान का फायदा ले सकते थे।
बीएसएनएल 109 रुपये मिथ्रम प्लस प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता था। 109 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में 20 दिनों के लिए बिना किसी एफयूपी लिमिट अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती थी। इसके अलावा 10 जीबी डेटा भी मिलता था। इस प्लान की सबसे अहम खासियत है कि इसकी वैलिडिटी 75 दिन थी। यह उन ग्राहकों के लिए खासा काम का है जो बीएसएनएल प्रीपेड नंबर को सिर्फ ऐक्टिव रखना चाहते हैं।
बीएसएनएल 998 रुपये प्लान
बीएसएनएल के 998 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3जीबी डेली डाटा का लाभ मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 240 दिन की थी। ये एक एसटीवी प्लान है और इसलिए इसमें यूजर्स को फ्री वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस का लाभ नहीं दिया जाता था।
बीएसएनएल 1098 रुपये प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता था। इसका मतलब है कि डेटा पर कोई एफयूपी लिमिट भी नहीं दी गई थी। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की थी और फ्री पर्सनलाइज्ड कॉलर ट्यून के साथ रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते थे। सभी नेटवर्क्स पर अनलमिटेड कॉलिंग भी यूजर्स को मिल जाती थी।
शुरू होगी हाईब्रिड 4जी सेवा
जल्द ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा देने वाली है। निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही बीएसएनएल यूजर्स को भी अब सुपर फास्ट इंटरनेट का फायदा मिलेगा। अब बीएसएनएल ग्राहकों को भी सुपर फास्ट 4जी सेवा मिलेगी। केंद्र सरकार ने बीएसएनएल को पूरे देश में हाईब्रिड 4जी सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बहुत जल्द इस नई सेवा के लिए टेंडर निकालेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
