नई दिल्ली, अप्रैल 24। क्या आप महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। बता दें कि अगर महंगे रिचार्ज से बचना है तो लंबी अवधि का रिचार्ज कराएं। इससे होगा ये कि लंबी अवधि वाले प्लान में मासिक खर्च कम आएगा। दूसरे अगर आपको सस्ते से सस्ता लंबी अवधि वाला प्लान मिले तो और भी बढ़िया। जैसे कि हम आपको यहां बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आप सिर्फ 397 रु में पूरे एक साल तक मोबाइल चला सकते हैं।
क्या है बीएसएनएल का प्लान
बीएसएनएल देश की बड़ी 4 टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। ये एक सरकारी कंपनी है। पिछले कुछ समय में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या घटी है। इसीलिए कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ते प्लान पेश करती है। इन्हीं में से एक है 397 रु वाला प्लान। आगे जानिए इस प्लान की डिटेल।
पहले और भी सस्ता था ये प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 365 रु वाले प्लान की कीमतों में बदलाव किया था। इसी प्लान की कीमत बढ़ा कर 397 रु की गयी थी। बता दें कि 397 रु वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल की है। कोई भी अन्य कंपनी इतने कम दाम पर साल भर का प्लान पेश नहीं करती। हालांकि इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट पूरे साल के लिए नहीं होते। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो सिर्फ अपनी सिम चालू रखना चाहते हैं।
जानिए प्लान के बेनेफिट
बीएसएनएल के 397 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी दैनिक डेटा दिया देता है। वैसे प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में 60 दिन तक ही यूजर्स को फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन और डेली 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। ग्राहक ध्यान दें कि डेली 2 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने के बाद भी उन्हें 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
बीएसएनएल का ज्यादा बेनेफिट वाला प्लान
बीएसएनएल के 12 महीने वाले एक और प्लान की डिटेल दे दें, जो 1999 रुपये का है। बीएसएनएल के 1999 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इसके अलावा बारह महीने के लिए मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और 60 दिनों के लिए लोकधुन कंटेंट भी मिलेगा।
बीएसएनएल का महंगा प्लान
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की है। ये प्लान करीब 14.5 महीने चलता है। आपको 437 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी डेटा की डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। साथ ही पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) (अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ) और एरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
