बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों के लिए धांसू नए-नए ऑफर्स ला रही। वही दूसरी तरफ बीएसएनएल ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को खुशखबरी दी है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों के लिए धांसू नए-नए ऑफर्स ला रही। वही दूसरी तरफ बीएसएनएल ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बीएसएनएल कंपनी ने ग्राहकों के लिए ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने ऑफर को ग्रेस प्रीपेड 2 के ग्राहकों के लिए पेश किया है।

जी हां बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी ने ऑफर को ग्रेस प्रीपेड 2 के ग्राहकों के लिए पेश किया है। बीएसएनएल के इस ऑफर में 25% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसे ग्राहक दो स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) 187 और प्लान वाउचर 1,499 रुपये के साथ पा सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत क्रमश: 139 रुपये और 1,119 रुपये रह जाएगी।
25% का डिस्काउंट
ये उन यूज़र्स के लिए काफी सुनहरे मौके की तरह है, जिनका प्लान एक्सपायर हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिचार्ज कराने पर उन्हें 25% की छूट दी जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों का रिचार्ज खत्म हो जाने के बाद मोबाइल कनेक्शन टर्मिनेट करने से पहले दो ग्रेस पीरियड देता है। ग्रेस पीरियड 1 की बात की जाए तो इसकी वैलिडिटी 7 दिनों की होती है। ये ग्रेस पीरियड 1 रिचार्ज वैलिडिटी खत्म होने के अगले दिन से शुरू हो है। वहीं ग्रेस पीरियड 2 की बात करें तो ये पीरियड 1 खत्म होने के बाद आठवें दिन से शुरू होकर 172वें दिन तक चलता ह। यानी कि इसकी वैलिडिटी 165 दिन की है।
जान लें दोनों प्लान के बेनिफिट्स
इन दोनों प्लान की डिटेल की बात करें 187 रुपये वाले रिचार्ज में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इतना ही नहीं यूज़र्स को इसमें हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। वहीं 1,499 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में भी ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही इसमें 24जीबी डेटा भी मिलता है।
बीएसएनएल बदल रही 106 और 107 रुपये वाले प्लान
बीएसएनएल 1 दिसंबर को कुछ नए प्लान लाने वाली है, साथ ही पुराने प्लान्स में भी बदलाव करने जा रही है। कंपनी तीन नए पोस्टपेड प्लान्स लाएगी, जिनकी कीमत 199 रुपये, 798 रुपये और 999 रुपये होगी। इसके अलावा बीएसएनएल अपने 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को भी बदलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बदलाव के बाद इन दोनों प्लान्स में 100 दिन की वैलिडिटी मिल सकती है। 106 रुपये और 107 रुपये के प्लान कंपनी के प्रति सेकंड और प्रति मिनट वाले प्लान हैं। फिलहाल इनमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसे 1 दिसंबर से बढ़ाकर 100 दिन कर दिया जाएगा। इसके अलावा इन प्लान्स में 3 जीबी का डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट्स दिए जाएंगे। मिनट्स और डेटा का इस्तेमाल 100 दिन में कभी भी किया जा सकता है। साथ ही 60 दिन के लिए बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा भी मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
