BSNL Q-5G FWA Service: BSNL ने 18 जून को अपनी 5G सर्विस का नाम Q-5G (Quantum 5G) रखने की जानकारी दी थी। BSNL ने इसके साथ ही Q-5G Fixed Wireless Access (FWA) सर्विस भी लॉन्च की है, जो खासतौर पर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए बनाई गई है। यह एक इंटरनेट लीज्ड लाइन सर्विस है जो सिर्फ तेज डेटा कनेक्टिविटी देती है, बिना वॉयस कॉल सुविधा के है।

Quantum 5G FWA एक SIM-फ्री और वायरलेस सॉल्यूशन है, जो कंपनियों को तेज इंटरनेट कनेक्शन देने के फोकस से लाया गया है। BSNL का दावा है कि यह सेवा हाई-स्पीड डेटा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आदर्श है।
BSNL की Q-5G FWA सर्विस क्या है?
BSNL की नई Q-5G FWA (Fixed Wireless Access) सेवा खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए तैयार की गई है, जहां अब भी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की पहुंच सीमित है। यह सर्विस भारत में विकसित तकनीक पर आधारित है और इसका मकसद है उन इलाकों में तेज इंटरनेट पहुंचाना, जहां नेटवर्क कमजोर है या बिल्कुल नहीं है।
Q-5G FWA का मुख्य फोकस बिजनेस, ऑफिस और हाउसहोल्ड यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा देना, खासकर उन जगहों पर जहां ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, यह सर्विस आम 5G मोबाइल नेटवर्क (जैसे Airtel, Jio या Vodafone Idea) से अलग है, क्योंकि इसमें वॉयस कॉल की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी इसमें आप कॉल नहीं कर पाएंगे।
सिम-फ्री और वायरलेस सर्विस
यह सर्विस Airtel Xstream Fiber या Jio AirFiber जैसी है, जो बिना सिम या वायर के सिर्फ तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी देती हैं। Q-5G FWA एक सिम-फ्री और वायरलेस सॉल्यूशन है, जो इंटरनेट के लिए एक नया और तेज ऑप्शन बनकर उभर रहा है।
इस कीमत पर मिलेगा प्लान
इसके अलावा BSNL अपने ग्राहकों के लिए Customer Premises Equipment (CPE) यानी एक खास डिवाइस लगाएगा। यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को यूजर के घर तक इंटरनेट पहुंचाएगा, जिसे फिर एक राउटर के जरिए वाई-फाई के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल BSNL की Q-5G FWA सेवा सिर्फ हैदराबाद में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह इस साल सितंबर तक इसे बेंगलुरु, पुडुचेरी, विशाखापत्तनम, पुणे, ग्वालियर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी शुरू करने की प्लानिंग बना रही है।
BSNL की Q-5G FWA सर्विस की खास बात ये है कि इसमें मिनिमम स्पीड 100 Mbps रहेगी और इसकी कीमत ₹999 प्रति माह रखी गई है। इसके अलावा, कंपनी एक ₹1,499 का प्लान भी ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को 300 Mbps तक की स्पीड मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
