नई दिल्ली, मई 5। इस समय देश में 4 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां मौजूद हैं। इनमें सरकारी कंपनी है बीएसएनएल। बाकी इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अलावा वीआई (वोडाफोन आइडिया) और एयरटेल शामिल हैं। देखा जाए तो बीएसएनएल बाकी तीनों कंपनियों की तुलना में थोड़ी कमजोर है। मगर फिर भी अपने सस्ते प्लान्स के चलते इसे लोग खूब पसंद करते हैं। बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान्स के दम पर ही जियो, एयरटेल और वीआई से टक्कर ले पाती है। बीएसएनएल की लिस्ट में एक से एक सस्ता प्लान शामिल हैं, जिनमें आपको भरपूर डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिल सकता है। इन्हीं में एक प्लान 100 रु से भी सस्ता है। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
बीएसएनएल का 97 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 97 रु का है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। बात वैलिडिटी की करें तो बीएसएनएल के 97 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 18 दिन की है। इस लिहाज से आपको 18 दिन में कुल 36 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको और भी कई बेनेफिट मिलते हैं, जिनकी डिटेल हम आगे देंगे।
फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग
बीएसएनएल का 97 रु वाला प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसमें लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉलिंग शामिल हैं। साथ आपको 18 दिन तक रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को लोकधुन कंटेंट भी दिया जाएगा। बीएसएनल का एक और ऐसा ही काफी सस्ता प्लान है, जिसकी कीमत 70 रु से भी कम है। जानते हैं उस प्लान के बारे में।
बीएसएनएल का 68 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के पास 100 रु से कम के कई रिचार्ज प्लान हैं। पर हाल ही में इसने एक नया प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 68 रु है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज सिर्फ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को कोई और बेनेफिट नहीं दिया जाता। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। यानी आपको 14 दिनों में कुल 1.5 जीबी के हिसाब से 21 जीबी डेटा मिलेगा।
बाकी कंपनियों से करें तुलना
बाकी कंपनियों से तुलना करें तो जियो, एयरटेल या वीआई का 97 रुपये या इसके आस-पास की कीमत वाला कोई प्लान नहीं है। जियो का इस तरह का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। आपको रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा। यानी आपको इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा मिल जाएगा। ये प्लान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 एसएमएस भी ऑफर करता है। साथ ही आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
डेली 3 जीबी डेटा
अगर आप एक साल से भी ज्यादा समय तक मोबाइल चलाना चाहते हैं तो बीएसएनएल के पास ऐसा भी प्लान है। ये है 2399 रु वाला प्लान। इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की रहती है। ये प्लान लगभग 14.5 महीने चल सकता है। इस प्लान में 437 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा मिलता रहेगा। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
