नयी दिल्ली। महंगे रिचार्ज प्लान से मुक्ति पाने वालों के लिए खुशखबरी है। एक टेलीकॉम कंपनी बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस प्लान में आपको 50 रु से कम में 14 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। बता दें कि अक्सर टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऐसे स्पेशल प्लान लेकर आती रहती हैं। आइए जानते हैं इस बार ये सस्ता प्लान कौन सी कंपनी लेकर आई है।
बीएसएनएल का है प्लान
50 रु से कम का रिचार्ज प्लान बीएसएनएल लेकर आई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने नये ग्राहकों के लिए 47 रु वाला फर्स्ट रिचार्ज प्लान पेश किया है। ये प्लान उन नये ग्राहकों के लिए है, जो पहली बार रिचार्ज कराने जा रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन के लिए वॉयस कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलेगा। बीएसएनएल इस प्लान की मदद से अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाना चाहती है। इस समय बीएसएनएल के पास 11-12 करोड़ ग्राहक हैं।
अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग बेनेफिट
ग्राहकों की संख्या के मामले में बीएसएनएल चौथे स्थान पर है। ये वीआई (वोडाफोन आइडिया) से भी नीचे है, जो कि देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इन दोनों कंपनियों के बीच ग्राहकों की संख्या के लिहाज से काफी बड़ा अंतर है। 31 दिसंबर 2020 तक वीआई के ग्राहकों की संख्या 26.98 करोड़ थी। यह नया ऑफर लोकल और नेशनल रोमिंग में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट (ऑन-नेट / ऑफ-नेट / लोकल / एसटीडी) के साथ आता है, जिसमें एमटीएनएल रोमिंग क्षेत्र- मुंबई और दिल्ली शामिल हैं।
जानिए बाकी बेनेफिट
इस प्लान में कुल 14 जीबी डेटा और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल का कहना है कि फ्री बेनेफिट 28 दिनों की अवधि के लिए वैलिड होंगे। सिर्फ 47 रुपये में नए बीएसएनएल ग्राहक असीमित कॉम्बो प्लान का आनंद ले पाएंगे।
100 दिनों की वैलिडिटी
बीएसएनएल ने आगे कहा कि 47 रु वाले प्लान के नियम और शर्तें प्रीमियम प्रति मिनट प्लान पीवी 107 के अनुसार हैं। इसका मतलब है कि 47 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 100 दिनों की है, जिसके बाद ग्राहकों को अपने बीएसएनएल सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए एक और रिचार्ज करना होगा। मगर फ्री बेनेफिट्स सिर्फ 28 दिनों तक वैलिड रहेंगे।
कब तक मिलेगा बेनेफिट
ध्यान रहे कि 47 रु वाला रिचार्ज प्लान केवल 31 मार्च तक ही उपलब्ध है। यदि आप ये प्लान लेना चाहते हैं तो 31 मार्च तक रिचार्ज ले सकते हैं। ये एक प्रमोशनल ऑफर है। फिलहाल ये प्लान चेन्नई और तमिलनाडु टेलीकॉम सर्कल में नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। हालाँकि उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जा सकता है।
एक और सस्ता प्लान
बीएसएनएल का 2399 रु वाला प्लान काफी शानदार है। इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की है। यानी ये प्लान करीब 14.5 महीने चलेगा। जबकि रिलायंस जियो और एयरटेल के इतने ही रु वाले प्लान केवल 12 महीने ही चलते हैं। बीएसएनएल ग्राहक एक बार रिचार्ज पर पैसे खर्च कर 14.5 महीने तक टेंशन फ्री हो सकते हैं। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी डेटा की डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
