नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम बीएसएनएल अपने सस्ते और किफायती प्लानों को लेकर काफी पसंद की जाती है। बीएसएनएल के पास अभी तक 4जी नेटवर्क नहीं है, मगर अपने जोरदार प्लानों के दम पर ही ये तीनों बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन, से अच्छी टक्कर लेती है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्लानों की वैलिडिटी बढ़ाने के साथ साथ अधिक डेटा भी रहती है। मगर इस बार कंपनी ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बीएसएनएल ने अपने एक खास प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। जाहिर सी बात है प्लान की वैलिडिटी कम होने से बीएसएनएल के ग्राहकों को नुकसान होगा। बीएसएनएल ने अपने एक ही प्लान की वैलिडिटी कम की है। आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान और ग्राहकों को होने वाले नुकसान के बारे में।
90 से घटा कर 60 दिन की वैलिडिटी
बीएसएनएल ने अपने Vasantham Gold PV 96 की वैलिडिटी में 30 दिन घटाए हैं। ये प्लान ग्राहकों को अब 90 दिन के बजाय सिर्फ 60 दिन के लिए मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में बहुत कम लोगों को पता है क्योंकि कंपनी का ये प्लान सिर्फ तमिलनाडु सर्किल में ही मौजूद है। बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्लान की वैधता कम करने के फैसले की घोषणा की है। कंपनी ने चेन्नई सर्किल के ट्विटर अकाउंट पर कहा कि प्लान की वैधता अब 60 दिन है, जो अभी तक 90 दिन हुआ करती थी।
बाकी बेनेफिट में कोई बदलाव नहीं
बीएसएनएल ने वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्लान की वैलिडिटी बेशक कम कर दी है, मगर कंपनी ने इसके बाकी प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट मिलते हैं। हालाँकि एक नुकसान ये भी है कि आप अगर दिल्ली और मुंबई में किसी को कॉल करें, तो ये वॉइस कॉल ऑफ़र लागू नहीं होता। बीएसएनएल वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्लान खास कर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कॉलिंग और एसएमएस सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं। इसलिए यह प्लान भारत में किसी भी एक्टिव नेटवर्क पर रोज 100 एसएमएस भी प्रदान करता है।
फ्री बेनेफिट सिर्फ 21 दिन के लिए
बीएसएनएल के 96 रुपये वाले इस प्लान में आपको फ्री बेनेफिट सिर्फ 21 दिनों के लिए ही मिलेंगे। इसके बाद आपको फ्री में सिर्फ इनकमिंग कॉल्स का ही फायदा मिलेगा। 21 दिन के बाद आपसे आउटगोइंग कॉल्स के लिए 1 रुपये प्रति मिनट का चार्ज वसूला जाएगा। वहीं एसटीडी कॉल के लिए आपको और भी अधिक 1.30 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा। साथ ही लोकल एसएमएस के लिए 0.80 रुपये और नेशनल मैसेज के लिए 1.20 रुपये प्रति एसएमएस का शुल्क लिया जाएगा। अगर आप डेटा इस्तेमाल करना चाहें तो आपको 25 पैसे प्रति एमबी शुल्क देना होगा।
पहले बढ़ाई फिर घटाई वैलिडिटी
बीएसएनएल ने इस प्लान को पिछले साल अक्टूबर में 90 दिनों की सीमित अवधि के लिए लॉन्च किया था। मगर इसके बाद बीएसएनएल ने इस प्लान को 90 और दिनों के लिए बढ़ा दिया था। पर इसके बाद इस साल जनवरी में बीएसएनएल ने इस प्लान की वैलिडिटी को 180 दिन से घटा कर 90 दिन कर दिया था, जिसे अब और कम करके 21 दिन कर दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
