BSNL Recharge Plans: बीएसएनएल टेलीकॉम कंपनी अपने 4G नेटवर्क का तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है। ऐसे में कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान भी यूजर्स को ऑफर किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान को देखते हुए कई लोगों ने अपने नंबर को BSNL में पोर्ट भी करा लिया है। आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलेगी और साथ ही कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए इन प्लान्स के बारे में आपको एक-एक करके जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल का 1198 रुपए वाला प्लान (BSNL Yearly Recharge Plan)
बीएसएनएल का 1198 रुपये वाला प्लान पूरे साल की सर्विस ऑफर करता है। सब्सक्राइबर्स को हर महीने 300 फ्री कॉलिंग मिनट मिलते हैं और साथ ही 3GB डेटा और हर महीने 30 कॉम्प्लीमेंट्री एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो बार-बार रिचार्ज किए बिना बेसिक कनेक्टिविटी चाहते हैं।
BSNL का 1499 रुपए वाला प्लान
1499 रुपये में, बीएसएनएल 336 दिनों यानी लगभग 11 महीने के लिए वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड डेली कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस शामिल हैं। इस प्लान की वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को 24GB डेटा भी मिलता है।
BSNL का 1999 रुपए वाला प्लान
1999 रुपये वाला प्लान पूरे साल की सर्विस प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मैसेज तक के एसएमएस के फायदे शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर को 600GB का डेटा पैक मिलता है।
BSNL का 1515 रुपये का रिचार्ज प्लान
BSNL का 1515 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पूरे 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है यानी अगर आप इसमें एक बार रिचार्ज कराते हैं तो आपको 1 साल तक कोई भी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। BSNL के इस प्लान में यूजर को पूरे 1 साल तक रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट भी मिलता है। वहीं डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी ले सकते हैं। BSNL का यह प्लान डेटा ओनली प्लान है। इसमें यूजर्स को कॉलिंग और SMS का बेनिफिट नहीं मिलता है।
ये है बिना डेटा वाला BSNL रिचार्ज प्लान
BSNL ने 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले कई सस्ते प्लान भी पेश किए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये में आता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट ऑफर करता है। BSNL का यह प्लान 17 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
